ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु एक पापी ग्रह है। केतु के अशुभ प्रभाव से जातकों को कई प्रकार के संकटों से गुजरना पड़ता है। वहीं जब केतु ग्रह शुभ होता है तो जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस साल केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। यह मंगल ग्रह की राशि है। हालांकि नक्षत्र परिवर्तन के कारण केतु का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस साल केतु का सभी राशियों पर असर।