Ketu Grah Ka Chitra Nakshtra mein Gochar: आज 26 जून, सोमवार को पाप ग्रह केतु चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। किसी भी ग्रह के फल की भविष्यवाणी करने में नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र हैं। प्रत्येक नक्षत्र को आगे चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। इन 27 नक्षत्रों को ज्योतिष क्षेत्र की 12 राशियों में विभाजित किया गया है।
केतु एक राशि में 18 महीने तक रहता है और ज्योतिष क्षेत्र के चारों ओर अपना एक चक्र 18-19 वर्षों में पूरा करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। केतु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें निजी और सामाजिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों को केतु गोचर से रहना होगा सतर्क।