फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें शृंगार, मनोकामना होगी पूर्ण

Tue, 03 Nov 2020 02:00 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
करवा चौथ 2020
Karwa Chauth 2020: करवा चौथ व्रत 4 नवंबर को है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा रखा जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन यह व्रत किया जाता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करती हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, इस दिन महिलाओं को अपनी राशि के अनुसार शृंगार करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 13
करवा चौथ 2020
मेष
आपको करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए। आपके लिए यह शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
करवा चौथ पर सिल्वर या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पति के प्यार में कमी नहीं आती है।

4 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन
इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहना चाहिए और इसी रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको बुध देव का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
कर्क
इस राशि की महिलाओं को लाल में सफेद बॉर्डर या सफेद साड़ी में लाल बॉर्डर की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह
इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको करवा माता का वरदान जल्द ही मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
कन्या
इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, हरा या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन महिलाओं को पूजा का शुभ फल मिल सकता है।

8 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
तुला
करवा चौथ पर लाल, सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े व चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल तुरंत प्राप्त हो सकता है। करवा चौथ व्रत के इन नियमों के बिना पूरी नहीं होती पूजा, जरूर जान लें। 

9 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : ट्विटर
वृश्चिक
करवा चौथ पर लाल, मैरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

10 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : PTI
धनु
इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना इन महिलाओं के दांपत्य जीवन में शुभ फल प्रदान कर सकता है।

11 of 13
Karwa Chauth 2020 - फोटो : Facebook
मकर
इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

12 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ
करवा चौथ पर नीले या फिर सिल्वर रंग के कपड़े और ज्वैलरी पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला
मीन
आपको करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इसके साथ ही गोल्डन कलर की चूड़ियां पहनना भी आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें