त्योहारों का महीना कार्तिक मास 1 नवंबर से शुरू हो रहा है और इस महीने का समापन 30 नवंबर को होगा। त्योहारों के साथ-साथ यह दान-पुण्य का महीना माना जाता है। इस महीने में खासतौर पर तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा और आराधना की जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक जीवन में तरक्की होती है और कई क्षेत्रों में सफलता मिलती है ये उपाय इस प्रकार हैं -
विज्ञापन
2 of 7
ईश्वर की निंदा न करें
- फोटो : अमर उजाला
यह माह तन और मन दोनों से संयम रखने का होता है। इसलिए इस माह में अपने मन को ईश्वर की भक्ति में लगाएं। किसी की निंदा न करें अपशब्द न कहें। मन पर नियंत्रण रखें, कम बोलें।
विज्ञापन
3 of 7
Meditation
कार्तिक मास व्रत और तप करने का माह माना गया है, इसलिए इस माह में ब्रह्मचार्य का पालन अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ब्रह्मचार्य का पालन न करने पर अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
4 of 7
moong dal
- फोटो : instagram
कार्तिक मास में दलहन यानि दालों का सेवन निषेध माना गया है। इस माह में उड़द, मूंग, मसूर, मटर और राई आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कार्तिक माह में शरीर पर तेल लगाना वर्जित माना जाता है। कार्तिक माह में केवल नरक चतुर्दशी के दिन ही तेल लगा सकते हैं। इसलिए इस माह में शरीर पर तेल न लगाएं।
विज्ञापन
6 of 7
sleep
- फोटो : pixa
कार्तिक माह में भूमि पर शयन करने के नियम मुख्य माना गया है। भूमि पर शयन करने के मन में सात्विकता बनी रहती है। इसलिए इस माह भूमि पर ही शयन करना चाहिए।