फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamda Ekadashi 2021: कामदा एकादशी आज, राशि के अनुसार करें ये उपाय, शीघ्र मिलेगी सफलता

Fri, 23 Apr 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Kamda Ekadashi 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह शुक्ल की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह एकादशी 23 अप्रैल शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान वासुदेव की आराधना विधि विधान से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन व्रत करने वालों को भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को लाभ की प्राप्ति होती है। राशि के अनुसार उपाय इस प्रका हैं -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातक घी में सिंदूर मिलाकर विष्णु जी को लगाएं। यह उपाय करने से आपकी दरिद्रता दूर होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि
कामदा एकादशी के दिन इस राशि के लोग भगवान विष्णु जी को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। यह उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन जगत के पालनहार को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। यह उपाय करने से आपकी कामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कामदा एकादशी के दिन दूध और हल्दी भगवान विष्णु जी को अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी परेशानियां कम होंगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कामदा एकादशी के दिन गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ये उपाय करने से आपके बिगड़े काम बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन श्री हरि को तुलसी अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को कामदा एकादशी के दिन मुल्तानी मिट्टी का लेप भगवान विष्णु जी की तस्वीर पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।

9 of 13
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि
कामदा एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु जी को दही और शहद का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि
कामदा एकादशी के दिन धनु राशि के जातक भगवान विष्णु जी को चने का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि
कामदा एकादशी के दिन मकर राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को लौंग इलायची चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको फायदा होगा। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि 
कामदा एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु जी को नारियल एवं मिश्री का भोग लगाना चाहिए। यह करने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि 
कामदा एकादशी के दिन मीन राशि के जातक भगवान विष्णु जी को केसर का तिलक करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें