ऐसी मान्यता है कि दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
- फोटो : अमर उजाला
दान करने से होगी बरकत
दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। प्राचीन ग्रंथों में भी भिक्षुओं को दान करने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के मौके पर दान करना अच्छा होता है। अगर आप छोटी होली के दिन दान करते हैं, तो इससे घर में धन की कमी दूर होती है, इसके साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।