फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: कच्चे सूत के ये उपाय से होगी शनि की साढ़े साती दूर, साथ ही आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा

Sat, 22 Apr 2023 12:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनि को न्याय और कर्म के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना गया है। जो जातक अपने जीवन में हमेशा न्याय का साथ देते हैं और अच्छे कर्म करते है उनकी कुंडली में शनि का साढ़ेसाती का प्रभाव होने के बावजूद शनि देव उन्हें ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं।
विज्ञापन
1 of 1
Kacche Soot Ke Upay - फोटो : istock
Kacche Soot Ka Upay: शनि ग्रह की साढ़ेसाती बहुत ही कष्टकारी मानी जाती है। साढ़ेसाती होने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां और कष्ट झेलने पड़ते हैं। हर एक व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जरूर आती है। शनि को न्याय और कर्म के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना गया है। जो जातक अपने जीवन में हमेशा न्याय का साथ देते हैं और अच्छे कर्म करते है उनकी कुंडली में शनि का साढ़ेसाती का प्रभाव होने के बावजूद शनि देव उन्हें ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में कच्चे सूत के उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कच्चे सूत से उपाय करन आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। इन उपायों से न सिर्फ शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा बल्कि आर्थिक तंगी भी दूर होगी। आइए जानते हैं  इन उपायों के बारे में। 

जरूर करें ये उपाय 
  • शनि की साढ़ेसाती दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत लपेट दें। इस दौरान शनि देव के एकाक्षरी मंत्र  'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः' का  जाप करें। इससे साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही शनि संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। 
  • यदि आपका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है तो कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर दुकान या फिर उस जगह रख दें जहां से आप बिजनेस करते हैं। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।
  • अगर किसी काम में रुकावट आ रही है तो एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ कर लें। फिर इसे गणपति के चरणों में अर्पित करते हुए अपने मनोकामना कहें। ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं साथ ही गणपति की कृपा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें