फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upay For Good Health: बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति

Thu, 01 Jun 2023 02:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति - फोटो : istock
Jyotish Upay For Good Health: आज के समय हर किसी का जीवन इतना भागदौड़ भरा हो गया है कि स्वास्थ्य की तरफ ध्यान ही नहीं जा पता है। ऐसे में  कब कौन सी बीमारी घर कर ले ये कोई नहीं जान पता, जिसके चलते भविष्य में परेशनियां बढ़ जाती हैं और बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में यदि आपको भी ऐसा लगता है की आपके घर में बीमारियों ने अचानक से डेरा डाल लिया है। आए दिन परिवार में कोई न कोई बीमार रहता है तो डॉक्टर के इलाज के साथ ही कुछ ज्योतिष और वास्तु के उपाय भी जरूर आजमा कर देखें, क्योंकि कई बार ग्रहों की अशुभ स्थिति की वजह से भी व्यक्ति अत्यधिक बीमार रहता है। ऐसे में आज हम कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमा कर आप बीमारियों के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....  

 
विज्ञापन

2 of 5
बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति - फोटो : istock
यदि आपके परिवार में कोई सदस्य अक्सर बीमार रहता है तो किसी अस्पताल में जाकर जरूरतमंदों को फल और दवाइयां दान करें। इससे आपको स्वयं मानसिक शांति अनुभव होगा और रोगी व्यक्ति भी धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति - फोटो : istock
यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति में लंबे समय से बीमार है तो उसे दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। साथ ही रोगी की दवाइयां और पानी आदि भी इसी दिशा में रखें। वहीं बीमार व्यक्ति को जब भी दवा खिलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने लगता है। 

4 of 5
बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति - फोटो : iStock
यदि आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है या बहुत इलाज करवाने पर भी स्वस्थ नहीं हो पा रहा है, तो थोड़ा-सा आटा गूंथकर उसका एक पेड़ा बनाएं और एक लोटे में जल लेकर रोगी के ऊपर से तीन बार उतारें। फिर जल को किसी पीपल के पेड़ में चढ़ा दें और आटे का पेड़ा गाय को खिला दें। इस उपाय को तीन दिनों तक करने से जल्द ही लाभ देखने को मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीमारियों ने घर में जमा लिया है डेरा तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति - फोटो : iStock
इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के सामने यदि गड्ढा हो तो उसे तुरंत बंद करा दें। साथ ही घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी न रहने दें। इससे भी बीमारियां एक के बाद एक करके आती रहती हैं। इसके अलावा मरीज के कमरे में कुछ हफ्तों तक मोमबत्ती जलाकर रखें और शयनकक्ष को कभी भी पूरी तरह से बंद न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें