फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने मकर राशि में होंगे देवगुरु बृहस्पति, 6 राशिवालों को होगा बंपर लाभ

Fri, 06 Nov 2020 07:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बृहस्पति ग्रह गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। इस राशि में आने से जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 6
राशि
मेष राशि
गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए कई मामलों में शुभ साबित होगा। आपके कार्य-व्यापार में तरक्की होगी। इस अवधि में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। यह गोचर आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं। शादीशुदा जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
राशि
कन्या राशि
गुरु का स्थान परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करेगा। कार्य-व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में साझेदारी करना अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर और वाहन का सपना पूरा हो सकता है। अगर कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी।

4 of 6
राशि
तुला राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके लाइफ पार्टनर को किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। घर में यदि कोई विवाह योग्य है तो उसके लिए रिश्ता आ सकता है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन धीरे-धीरे सभी खत्म हो जाएंगी। संतान की तरक्की देखने को मिलेगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
मकर राशि
समाज में नई जान-पहचान बढ़ेगी। यदि विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस अवधि में धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ेंगे। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में आपकी नई पहचान बनेगी और कार्यों में आ रही रुकावट भी खत्म होंगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन में मतभेद खत्म हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
कुंभ राशि
इस अवधि में आपको निवेश से लाभ होगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं का अंत होगा और व्यापार में धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। जमीन में निवेश करने के लिए उत्तम समय है। पारिवारिक संपत्ति में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें