फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit November 2020: गुरु के राशि परिवर्तन से चमक जाएगा मेष राशि वालों का भाग्य, इन क्षेत्रों में मिलेगी कामयाबी

Sun, 08 Nov 2020 08:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jupiter Transit November 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर राशि में गुरु के आने से मेष राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। मेष राशि वालों को बहुत ही शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं। इस राशि को कई क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 5
देवगुरु बृहस्पति आपकी लग्न की कुंडली के दशम भाव में प्रवेश करेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
आपके कर्म भाव में प्रवेश करेंगे गुरु
देवगुरु बृहस्पति आपकी लग्न की कुंडली के दशम भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का दसवां भाव कर्म भाव कहलाता है। ज्योतिष में इस भाव से कर्म क्षेत्र, नौकरी, व्यापार आदि का विचार किया जाता है। ऐसे में आपके कर्म भाव में गुरु का प्रवेश आपके लिए तरक्की का कारक बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
गुरु देव करेंगे कार्य-व्यापार में तरक्की - फोटो : सोशल मीडिया
कार्य-व्यापार में होगी तरक्की
आपके कार्य-व्यापार में तरक्की होगी। नौकरी और पेशेवर लोगों से इस दौरान कार्यस्थल पर स्थितियों में सुधार आएगा, धन लाभ की भी संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल साबित होंगी। इस दौरान आप मकान, वाहन आदि किसी तरह की संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग हैं। 

4 of 5
गुरु के प्रभाव से वैवाहिक और प्रेम जीवन में बढ़ेगा सुख   - फोटो : iStock
वैवाहिक और प्रेम जीवन में बढ़ेगा सुख  
शादीशुदा जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। जिन युवक युवतियों को अपने विवाह की प्रतिक्षा है, उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु गोचर का सेहत पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव - फोटो : pixabay
सेहत पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव
स्वास्थ्य के लिहाज से भी गुरु का मकर गोचर मेष राशि के लिए लाभकारी और बेहतर रहने वाला है। इस अवधि में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। यह गोचर आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। अगर किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो उसमें सुधार होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें