फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit November 2020: गुरु की चाल बदलने से इस राशि वालों का वाहन, घर खरीदने का सपना होगा पूरा

Mon, 09 Nov 2020 09:07 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरु गोचर 2020: कन्या राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं गुरु के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को किस-किस प्रकार के लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
पंचम भाव में प्रवेश करेंगे गुरुदेव - फोटो : सोशल मीडिया
पंचम भाव में प्रवेश करेंगे गुरुदेव
गुरु का गोचर कन्या राशि के पांचवें भाव में होने वाला है। कुंडली का पंचम भाव संतान या विद्या भाव माना जाता है। ज्योतिष में इस भाव से बुद्धिमता, लगाव, आत्मन, बच्चे, प्रसिद्धि, संचित कर्म, पद आदि का बोध होता है। इस भाव में होने से आपके आपको कई क्षेत्रों में लाभ में होगा।
विज्ञापन

3 of 6
आपके सुखों में होगी वृद्धि - फोटो : सोशल मीडिया
आपके सुखों में होगी वृद्धि
गुरु का स्थान परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करेगा। कार्य-व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में साझेदारी करना अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी व पेशेवर लोगों को इस दौरान पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है, जो कन्या जातक अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। 

4 of 6
घर या वाहन खरीदने का सपना हो सकता है पूरा - फोटो : pixabay
घर या वाहन खरीदने का सपना हो सकता है पूरा
घर और वाहन का सपना पूरा हो सकता है। अगर कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान कन्या जातकों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपको अपने प्रियजनों से भरपूर समर्थन मिलेगा। आर्थिक तौर पर स्थिति मजबूत रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रेम जीवन में आएगा आनंद - फोटो : pixabay
प्रेम जीवन में आएगा आनंद
प्रेम जीवन के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। प्रेम के मोर्चे पर भी स्थिति आपके अनुकूल रहेगी और आपका रूठा हुआ साथी लौटकर आपके पास वापस आयेगा। संतान पक्ष से भी लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क - फोटो : सोशल मीडिया
सेहत के लिए समय होगा प्रतिकूल
स्वास्थ्य के मुद्दे पर आपको अधिक होशियार रहने की सलाह है, क्योंकि इस दौरान कोई दबी बीमारी के पुनः उभरने का डर है। संभव हो तो सोना धारण करें अन्यथा पीले वस्त्र का टुकड़ा अपनी जेब में रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें