फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit November 2020: गुरु के राशि परिवर्तन से वृष राशिवालों को रहना होगा सावधान, जानें प्रभाव

Mon, 09 Nov 2020 10:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरु का मकर राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से वृष राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन औसत रहने वाला है। इस अवधि में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु का आपकी राशि पर प्रभाव-
विज्ञापन

2 of 6
आपकी कुंडली के नवम भाव में आएंगे देवगुरु बृहस्पति - फोटो : kundali
आपके नवम भाव में आएंगे देवगुरु बृहस्पति
देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी लग्न कुंडली के नवम भाव में होने वाला है। कुंडली का 9वां भाव भाग्य स्थान के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में इस भाव से धर्म, भाग्य, सत्कर्म, तीर्थ यात्रा आदि का विचार किया जाता है। जानते हैं अन्य क्षेत्रों में कैसा रहेगा गुरु के गोचर का प्रभाव-
विज्ञापन

3 of 6
गुरु के गोचर से आपके कार्य-व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं। - फोटो : success
कार्य-व्यापार में आएंगी चुनौतियां
गुरु के गोचर से आपके कार्य-व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र के प्रति लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं होगी। इस दौरान नौकरी और पेशेवर लोगों को अपने कार्य पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपको व्यर्थ के विवादों में भी पड़ने से बचने का प्रयास करना चाहिए। अधूरे प्रोजेक्ट फिर से शुरू होंगे और नये प्रोजेक्ट के भी शुरू होने और पूर्ण होने के प्रबल योग हैं।

4 of 6
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश जाने का मिलेगा अवसर
मकर राशि में गुरु के आने से आपको विदेश जाने के सुनहरे अवसर प्रदान कर सकता है और आपको आपकी पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस दौरान यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन होगा सुखी - फोटो : iStock
वैवाहिक जीवन होगा मधुर
इस दौरान आपको वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख और खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा। परिजनों के बीच मनमुटाव समाप्त होगा और रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु के राशि परिवर्तन से पेट से जुड़ी समस्या रहें सावधान - फोटो : iStock
सेहत के लिए समय होगा नाजुक
मकर राशि में देवगुरु का राशि परिवर्तन स्वास्थ्य के लिहाज से यह दौर थोड़ा नाजुक हो सकता है, खासकर पेट और लीवर से जुड़ी समस्याओं के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें