फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के राशि परिवर्तन से पलट जाएगी इस राशि वालों की किस्मत, बस रखें इस एक चीज का ध्यान

Wed, 11 Nov 2020 06:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरु गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु के मकर राशि में आने से वृश्चिक राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं गुरु के इस गोचर का वृश्चिक राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
इस महीने गुरु ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली के तीसरे भाव में आएंगे देवगुरू बृहस्पति 
गुरु का गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का तीसरा भाव पराक्रम स्थान के नाम से जाना जाता है। इस भाव में गुरु का होना आपके लिए शुभ है। इस अवधि में आपको तमाम क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरु के प्रभाव से आपको आर्थिक फायदा होगा। - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु के गोचर से होंगे लाभान्वित
गुरु का मकर राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। यह गोचर आपको कई तरह से लाभान्वित भी कर सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होगा। यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैवाहिक जीवन में आएगा आनंद
वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में भी स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वहीं परिवार में बच्चों से भी लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सेहत के लिए समय रहेगा अनुकूल। - फोटो : facebook
सेहत रहेगी दुरुस्त
सेहत के लिहाज से मकर राशि में गुरु का गोचर आपको फायदा देगा। इस दौरान आप दुरुस्त रहेंगे। यदि किसी बीमारी से परेशान हैं तो उससे निजात मिल सकता है या उसमें आपको आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दान-धर्म के कार्य के लिए समय उत्तम रहेगा। - फोटो : सोशल मीडिया
दान-धर्म के लिए समय होगा उत्तम
यह अवधि आपके लिए उत्तम होगी। खासकर धर्म कर्म, व्रत व दान के लिए उत्तम समय है। वहीं वाणी में संयम रखने से आपके कई रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं। अधिक लाभ के लिए अपने से बड़ों का आदर करें और अनैतिक कार्यों से दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें