फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून से धनु राशि में होंगे गुरु, मिलेंगे शुभ परिणाम, आपके ऊपर पड़ेगा ये प्रभाव

Wed, 29 Apr 2020 10:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
धनु राशि में बृहस्पति 2020 - फोटो : Pixabay
Jupiter in Sagittarius 2020: गुरु और ज्ञान का कारक ग्रह बृहस्पति 30 जून को अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश करेगा और 20 नवंबर 2020 तक ये ग्रह अपनी ही राशि में स्थित रहेगा। धनु राशि में गुरु के प्रवेश से सभी 12 राशियों पर इसका शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं आपके ऊपर गुरु की चाल का प्रभाव...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
गुरु आपके नवम भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपको धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
आपके अष्टम भाव में गुरु रहस्यों के प्रति आपकी रुचि को बढ़ाएगा। किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आपके विवाह भाव (सातवें घर) में गुरु शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
षष्ठम भाव का गुरु आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
पंचम भाव का गुरु आपको उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दे सकता है। प्रेम जीवन में आपको कामयाबी मिलेगी। रिश्ते में प्रेम की बयार बहेगी। साथी से रोमांस करने का मौका मिलेगा। संतान प्राप्ति की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
चतुर्थ भाव का गुरु आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि करेगा। यदि माता जी की सेहत नाजुक चल रही है तो उन्हें गोचर के प्रभाव से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। चौथे भाव में गुरु आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि करेगा।

8 of 13
राशि
तुला
गुरु का तृतीय भाव में होना आपके लिए शुभ है। इस समय आपके छोटे भाई बहनों को कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। अपने साहस के बल पर आप इस अवधि में कोई बड़ा कार्य संपन्न कर सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
द्वितीय भाव में गुरु की उपस्थिति से आपके धन में बचत होगी। आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। घर में सुख शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

10 of 13
राशि
धनु
धनु गुरु की स्वराशि है। आपकी राशि में गुरु का प्रवेश उत्तम होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आप अपनै ज्ञान और नैतिक मूल्यों के बल समाज में मान-सम्मान पाएंगे।

11 of 13
राशि
मकर
द्वादश भाव का गुरु आपके खर्चों को बढ़ाएगा। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है।

12 of 13
राशि
कुंभ
एकादश भाव में गुरु आपकी आमदनी को बढ़ाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस समय आप कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आपके दशम भाव में गुरु आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें