धनु राशि
साल 2022 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। गुरु का अच्छा प्रभाव धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए जॉब पाने के अच्छे अवसर आएंगे और नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है जिस कारण से आप आर्थिक रूप से पहले अधिक मजबूत होंगे। भाग्य का साथ आपके हर एक काम में आपको मिलेगा। जो जातक व्यापार में लगे हुए उनके लिए साल 2022 मुनाफा कमाने का वर्ष होगा। गुरु का शुभ प्रभाव पूरे साल धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा जिसकी वजह से आपके लिए साल अच्छा से बीतेगा।