फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद देवगुरु बृहस्पति होंगे अस्त, सभी राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

Fri, 15 Jan 2021 07:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गुरु अस्त 2021 - फोटो : Pixabay
देवगुरु बृहस्पति पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी 17 जनवरी 2021 से अस्त हो रहे हैं जो माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 13 फरवरी 2021 को उदय होंगे। गुरु ग्रह के अस्त होने से विवाह योग नहीं बन सकेंगे। साथ ही इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ेगा। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं गुरु अस्त 2021 का सभी राशियों पर प्रभाव।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
यह अवधि आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क होकर कार्य करें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचें, अन्यथा समाज में आपका मान-सम्मान घट सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
आमदनी में कमी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इस अवधि में भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। यदि समझदारी से निर्णय लेंगे तो परेशानियों से बच सकते हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
यदि मकान-वाहन खरीदने की योजना हो तो फिलहाल के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा। आपको इस समय आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अपने अनावश्क खर्चों पर रोक लगाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
निजी जीवन में रिश्तों का ख्याल रखें अन्यथा संबंधों में तल्खियां आ सकती हैं। वहीं जिन लोगों के पारिवारिक संबंध पहले से ही खराब चल रहे हैं उन्हें सतर्क होकर काम करने की जरूरत है। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
इस दौरान छोटी-मोटी यात्रा का संयोग बनेगा लेकिन सावधानी अपेक्षित हैं। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। ध्यान रखें रिस्क लेकर काम करने की अभी कोई आवश्यकता नहीं है। जो चीजें जैसी चल रही हैं वैसे ही आगे बढाएं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
यदि आपका कहीं से पैसा आना है तो किसी कारणवश रुक सकता है या लेट हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। खासकर वाहन सावधानी से चलाएं। आपको सफलता पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने में आप दिक्कत महसूस करेंगे। आर्थिक योजना बनाते समय दोबारा विचार जरूर करें। कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। साझेदारी के काम में पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपको अपनी कमियों पर विचार करने का अवसर मिलेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष को हल्के मे लेने की भूल कतई न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में सावधानी पूर्वक रहने की आवश्यकता होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।

11 of 13
राशि
मकर राशि
उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम के लिए खूब मेहनत भी करनी होगी। प्रेम प्रसंगों मे उतार-चढ़ाव की संभावना है। आपके स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। इस अवधि में सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता होगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
बेहतर होगा कि किसी अपने की राय ले लें। ताकि उलझन से बच सकें। मकान, वाहन और प्रॉपर्टी में निवेश सतर्कता से करने की सलाह है। इस अवधि में अनावश्यक खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी बात को लेकर मन में शंका भी रह सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
प्रतियोगिता में साक्षात्कार देते समय आत्मविश्वास कमजोर महसूस होगा। लेकिन ऐसे में धैर्य बनाए रखें। प्रियजन किसी खास बात को लेकर अपनी नारजगी व्यक्त कर सकते हैं। आपके ऊपर आलस्य हावी हो सकता है। पराक्रम में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें