फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapne Mein Kiss Karna: क्या आपने भी सपने में किया है किसी अजनबी को किस? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र 

Wed, 06 Jul 2022 10:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किसी को किस करने के बारे में कोई सपना कोई न कोई संकेत लिए होता है। - फोटो : iStock
Kiss in Dream Meaning: किसी को किस करने के बारे में कोई सपना कोई न कोई संकेत लिए होता है। यह भी एक बहुत ही सामान्य प्रकार का सपना है, लेकिन इसके मायने अलग हो सकते हैं। इस तरह के सपने आमतौर पर हमारी भावनात्मक स्थिति और हमारी इच्छाओं को सबसे पहले दर्शाते हैं। किस के बारे में सपने, निश्चित रूप से, उन लोगों में बहुत आम हैं जो किसी से प्यार करते हैं, चाहे वे रोमांटिक रिश्ते में हों या वे कल्पना करते हैं कि यह कैसा दिखेगा, अगर वे किसी ऐसे व्यक्ति को चूमने वाले हैं जिससे वे आकर्षित होते हैं। किस के बारे में सपने अक्सर हमारी सुरक्षा को दर्शाते हैं, इसलिए माता-पिता के लिए अपने बच्चों को चूमने के सपने देखना आम बात है। किस के सपने बेहद कई बार सुखद भावनाओं को लेकर आते हैं लेकिन कई बार ऐसे सपने में नकारात्मक विचार भी लेकर आते हैं। किस करने का तरीका भी बहुत मायने रखता है। सपने का वह पहलू सपने देखने वाले की प्रेरणा, महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति और साहस को दर्शा सकता है। यदि आप सपने में किसी को किस करते देखते हैं तो जानते हैं इस विषय में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है। 
विज्ञापन

2 of 6
अपने साथी या प्रेमी को किस करने का सपना  - फोटो : pixabay.com
अपने साथी या प्रेमी को किस करने का सपना 
यदि आप सपने में अपने प्रेमी या साथी को किस करता हुआ देखते हैं तो इसका संकेत है कि आपका एक दूसरे के प्रति बेहद लगाव है। वहीं इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति सपने में आपको किस करने से मना कर दे तो यह इस बात का संकेत है कि आपका जीवन साथी किसी कारण वश उपेक्षित महसूस कर रहा है, आपको उसे समझने का प्रयास करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
अपने माता-पिता को किस करने का सपना  - फोटो : Parents bond
अपने माता-पिता को किस करने का सपना 
यदि आप अपनी मां या अपने पिता को किस करने का सपना देखते हैं, तो यह एक भाग्यशाली स्वप्न है। इसके साथ ही यह आपकी अपने माता पिता के प्रति चिंता भी दर्शाता है। यह सपना आपके माता-पिता के लिए आपके अथाह प्रेम का प्रतिबिंब हो सकता है, लेकिन यह उनके स्वास्थ्य के बारे में आपकी चिंताओं को भी दर्शा सकता है। 

4 of 6
अपने दुश्मन को किस करने का सपना  - फोटो : Updatepedia
अपने दुश्मन को किस करने का सपना 
यदि सपने में आपने किसी ऐसे व्यक्ति को किस किया है जो आपका दुश्मन है तो यह आपका विपरीत स्वभाव दर्शाता है। हो सकता है कि आप वास्तव में खुद को यह समझाने की कोशिश कर रहे हों कि आप किसी को पसंद नहीं करते हैं, जब वास्तव में, आप चुंबकीय रूप से उनकी ओर आकर्षित होते हैं। हो सकता है कि यह कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आपके लाइफ स्टाइल से मैच नहीं करता लेकिन फिर भी आप उसके प्रति आकर्षण महसूस कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
किसी अजनबी को किस करने का सपना 
किसी अजनबी को किस करने का सपना 
यदि आप सपने में किसी अजनबी को किस करते हैं तो इसका अर्थ है कि आप जीवन में पूरी तरह से नई चीजें तलाशने को उत्सुक हैं। यह भी संभव है कि आप अपने वर्तमान रिश्ते से ऊब चुके हों और आप कुछ नया करने की कोशिश करना चाहते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसी को होठों पर किस करने का सपना  - फोटो : Pixabay
किसी को होठों पर किस करने का सपना 
यदि आप सपने में किसी के होठों को किस करने का सपना देखते हैं तो यह किसी रूप या चीज का प्रतीकात्मक स्वरूप दर्शाती है। इस सपने का संकेत है कि आपकी सभी योजनाएं अच्छी तरह से चलेंगी और उसमें आपको सफलता मिलेगी। सपने में यदि आपने किसी ऐसे व्यक्ति को चूमा है जिसे आप जानते हैं और पसंद करते हैं, तो सपने का मतलब है कि आप किसी के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें