फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: जीवन में ग्रहों की शांति के लिए अपने भोजन में जरूर शामिल करें ये चीजें

Mon, 19 Sep 2022 04:24 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 9
astrology: कौन से भोज्य पदार्थ खाकर आप सभी ग्रहों के अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक भोजन में संतुलित आहार जैसे हरे रंग की सब्जी, साबुत अनाज, फल,दूध,दही आदि खाने की सलाह देते हैं। यह शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व तो देते हैं, इनका संबंध आपके ग्रहों से भी जुड़ा होता है। माना जाता है कि आप जो खा रहे हैं, वह जीवन में सुख ला सकता है और मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सफेद रंग का संबंध शुक्र से, लाल रंग का मंगल से, हरे रंग का बुध से, पीले रंग का बृहस्पति से, नीले या काले रंग का शनि से होता है। यदि आप हर रंग की फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करेंगे, तो हर ग्रह का प्रभाव आपके शरीर पर पड़ेगा।

जिस ग्रह से संबंधित चीजों की शरीर में कमी होगी, शरीर अपने आप उसे ग्रहण कर लेगा और आपका स्वास्थ ठीक रहेगा, मन खुश रहेगा। आपकी राशि में जो ग्रह कमजोर है, उसके हिसाब से खानपान होगा, तो ग्रहदोष तो शांत होगा ही, सेहत भी सुधरेगी। आइए जानते हैं कौन से भोज्य पदार्थ खाकर आप सभी ग्रहों के अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
sun - फोटो : iStock
सूर्य-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का संबंध नारियल, खजूर, केसर, बड़ी इलायची, गेहूं, गुड़, आम आदि से है। सूर्य ग्रह की अनुकूलता प्राप्त करने के लिए जातक को अपने आहार में इनका उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Pixabay
चंद्र-
चंद्रमा का संबंध पानी वाले नारियल, लीची, खरबूजा, तरबूज, खीरा, नींबू, खुशबूदार बासमती चावल,गन्ना, चीनी, दूध और दूध से बने पदार्थ,आइसक्रीम और मिठाइयों से है। चन्द्रमा मन का कारक है अत: चन्द्रमा की अनुकूलता के लिए आपको अपने आहार में इन चीजों को  शामिल करना चाहिए।

4 of 9
- फोटो : iStock
मंगल- 
आपकी कुंडली में यदि मंगल अशुभ है तो अपने आहार में गुड़, मसूर की दाल, अनार, जौ,लाल मिर्च, काली मिर्च, जायफल, लौंग, तीखे मसाले, सरसों का साग, कटहल, सोयाबीन और शहद का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Budh Margi 2022 - फोटो : अमर उजाला
बुध- 
बुध ग्रह हमारे व्यापार और उद्योग को संचालित करता है। यदि यह कुंडली के नीच भाव में बैठकर अशुभ फल दे रहा है तो मटर,अदरक, पालक, बथुआ, मेथी, सीताफल, बैंगन, पान,गन्ने , हरी दालें, मूंग, हरी सब्जियां आहार में लेनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
Guru Uday
गुरु- 
यदि गुरु या बृहस्पति ग्रह आपकी कुंडली में अशुभ फल दे रहा है तो चना, चना दाल, बेसन, मक्का, केला, हल्दी, सिंघाड़ा,सेंधा नमक, पीली दालें और फलों को अपने भोजन में शामिल करें।
 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : iStock
शुक्र- 
शुक्र का संबंध सभी फूलदार वनस्पति, जमीन के भीतर बढ़ने वाली सब्जियां, जैसे आलू, गाजर, प्याज ,त्रिफला, दाल चीनी, कमलगट्टा, मिश्री, मूली और सफेद शलजम आदि से है। शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इनका प्रयोग करना चाहिए।

8 of 9
- फोटो : Pixabay
शनि- 
शनि ग्रह का अशुभ फल जातक को पीड़ा देता है। इसकी अनुकुलता के लिए भोजन में तिल, उड़द, कालीमिर्च, मूंगफली का तेल, अचार, लौंग, तेजपत्ता तथा काले नमक का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
rahu ketu
राहु-केतु 
राहु और केतु के कष्ट से बचने के लिए उड़द, तिल और सरसों का प्रयोग करना लाभदायक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें