फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुशियां

विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहने की संभावना है। यदि हाल ही में आपके किसी दोस्त ने आपको किसी बड़ी मुसीबत से बचाया है तो इस सप्ताह आपके दोस्त को आपकी सहायता की जरुरत पड़ सकती है। कार्यस्थल पर भी आपको अपने किसी सहयोगी की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार में भी सोहार्द पूर्ण माहौल बना रहेगा। आप अपने अंदर एक आन्तरिक शांति और खुशी को महसूस करेंगें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

2 of 12
वृष राशि
इस सप्ताह आपके सितारे बुलंदी पर हैं। आप अपने अंदर एक नई उर्जा को महसूस करेंगें। आप अपनी सकारात्मकता एवं रचनात्मक सोच से अपने कार्यों को काफी बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगें जिस कारण आपके कार्य की सराहना भी होगी। सप्ताह के मध्य तक आपका रोमांटिक जीवन भी खुशहाली से गुजरेगा सप्ताहांत पर थोड़ा सावधान रहेंगें एवं अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें। व्यावसायिक रुप से भी आप आसानी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगें। आर्थिक रुप से आपको सलाह है कि अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें व भविष्य के लिए कुछ बचत करें।
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

3 of 12
मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने का है। आपके सामने कई अवसर ऐसे आ सकते हैं जो आपको दुविधा में डालें। इसलिए पूरी सावधानी से हर पहलु पर विचार कर ही किसी निर्णय पर पंहुचे। कही-सुनी बातों पर विश्वास करना आपको खतरे में डाल सकता है। व्यावसायिक रुप से भी निवेश करने के लिए अभी आपके लिए उचित समय नहीं है। आपको सलाह है कि इस सप्ताह दान-पुण्य करें व अपने ईष्ट देवता का ध्यान लगाने के लिए भी कुछ समय निकालें। सप्तहांत तक हालात सामान्य होने की संभावना है। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी चिंताओं को सांझा करेंगें तो आपको राहत महसूस होगी व रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी।

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

4 of 12
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिए बदलाव का साल हो सकता है। हो सकता है आप पहले से निर्धारित अपनी सोच में कोई बदलाव करें। हो सकता अपने व्यवसाय में या फिर कार्य में बदलाव के अवसर आपको मिलें। लेकिन इनसे घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जो भी बदलाव आपके जीवन में होंगें वे सकारात्मक ही होंगे। प्रेम से वंचित जातकों के लिए साथी की तलाश करने का उचित समय है। दांपत्य जीवन में भी आप एक नई स्फूर्ति व अपने रिश्तों में नई ताजगी को महसूस करेंगें।
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

5 of 12
सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सौभाग्यशाली है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत व रचनात्मकता से किये गये आपके कार्यों की प्रशंसा की जायेगी साथ ही आगामी समय में पदोन्नति का रास्ता साफ करने में यह सप्ताह काफी भूमिका निभाएगा। वहीं व्यावसायिक रुप से इस समय किया गया निवेश आपके लिए काफी लाभकारी होगा। वहीं जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मन बना रहे हैं उनके लिए भी यह उचित समय है। रोमांटिक जीवन भी खुशहाल रहने की संभावना है बशर्ते आप अपने साथी को समय दें, इस समय आपके साथी आप थोड़ा समय देकर ज्यादा से ज्यादा खुशी प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें।
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

6 of 12
कन्या राशि
इस सप्ताह आपको अपनी किसी गलती को सुधारने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे समय में आपको अपने अहंकार को त्याग कर अपनी गलती को स्वीकार करते हुए उसे सुधारना चाहिए ऐसा करने से आपको मानसिक शांति तो मिलेगी ही साथ ही यह भविष्य में आपके लिए लाभकारी भी साबित होगी। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती है। व्यवसाय में नई शुरुआत करने या निवेश करने के लिए यह समय आपके लिए बिल्कुल उचित है। अविवाहित प्रेमी युगल थोड़ा संभल कर रहें, साथी के साथ तकरार होने की संभावना है। यदि आप एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं तो यह आपके लिए परीक्षा की घड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

7 of 12
तुला राशि
इस सप्ताह आपको अपने परिवार के साथ कुछ हसीन लम्हें गुजारने के अवसर मिल सकते हैं। संभावना इसकी भी मजबूत है कि आप परिवार के साथ एक छोटी यात्रा की योजना बनाएं। हालांकि खुशी के इस माहौल के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के लिए थोड़ा अतिरिक्त सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आप कार्य दबाव से राहत महसूस करेंगें। आपका व्यवसाय सामान्य रुप से गतिशील होगा। इस समय आप हर लिहाज से अपने जीवन में एक आतंरिक सुख-शांति व स्थिर गतिशीलता को महसूस करेंगें।

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

8 of 12
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप अपने सामाजिक कृतव्यों को निभाने में व्यस्त रहेंगें। आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को आपकी सहायता की जरुरत होगी। आप अपनी समझ व अपने व्यक्तित्व के कारण एक सुलझे हुए व्यक्ति की भूमिका को निभाएंगें व मध्यस्थता कर किसी विवाद को निपटाने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। अति आत्मविश्वास में आप कोई चूक कर सकते हैं जिससे आपकी प्रतिष्ठा को तो धक्का लगेगा ही साथ ही आप अपने उच्चधिकारियों का विश्वास भी खो सकते हैं। इस समय केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही पैसा खर्च करें।

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

9 of 12
धनु राशि
यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिए बहुत लाभकारी है। यदि पिछले कई दिनों से किसी नई परियोजना पर विचार कर रहे हैं तो उसे शुरु करने का यह उचित समय है। रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है हो सकता है कार्य दबाव के चलते अपने परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो। अपनी मानसिक थकान दूर करने के लिए व्यस्त समय में से कुछ लम्हें ध्यान करने के लिए भी निकालें। जो जातक अपने भविष्य की योजना को लेकर परेशान हैं इस समय उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। हर परिस्थिति में आपको अपने साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

10 of 12
मकर राशि
यह सप्ताह आपके लिए नई योजनाओं को तैयार करने के लिए उचित है। इस समय आपकी रचनात्मक सोच काफी सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियां भी आ सकती है लेकिन अपने कौशल व व्यवहाल से आप स्थितियों से आसानी से निपट लेंगें। वहीं करियर के पहले पायदान पर खड़े जातक अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने अंदर एक नई उर्जा, एक नई सकारात्मक शक्ति, एक नई प्रेरणा महसूस करेंगें। पारिवारिक जीवन सुगमता से चलने के आसार हैं, किसी प्रियजन को स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

11 of 12
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको आश्चर्यजनक खुश खबरी मिल सकती है। हो सकता है पिछले दिनों किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपकी इस खुशी का कारण बने, या हो सकता है आपको किसी ऐसी संस्था या कंपनी के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो जो आपका सपना रही हो। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो इस समय उसके सिरे चढने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालांकि आर्थिक रुप से इस सप्ताह आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी विशेषकर सप्ताह के आखिरी दिनों में आप खर्च पर नियंत्रण करें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

फरवरी का अंतिम सप्ताह इन पांच राशि वालों को देगा खुश‌ियां

12 of 12
मीन राशि
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, खासकर किसी बात को लेकर ज्यादा चिंतित न हों, हो सके तो अपने किसी विश्वास पात्र दोस्त अथवा जीवनसाथी से अपनी परेशानी सांझा करें। आपकी इस स्थिति का आपके कार्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है हो सकता है आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी परफोर्मेंस से संतुष्ट न हों। इसलिए आपके लिए बेहतर है कि अपने दिमाग को शांत बनाएं रखें व कड़ी मेहनत करते हुए अपना पूरा ध्यान काम पर ही लगाएं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। सप्ताहांत तक हालात सुधरने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें