फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 में सनी लियोन के जीवन में क्या नया होने वाला है?

Fri, 11 Mar 2016 04:02 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सनी की जन्मपत्री में शुक्र और बुध की युति है। शुक्र स्वराशि वृष में बैठा है। शुक्र को प्यार और सेक्स का कारक माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को नपुंसक ग्रह कहा गया है। ज्योत‌िषशास्‍त्र का न‌ियम है क‌ि यह जिस ग्रह या राशि में होता है उसके गुणों को अपना लेता है और उसी के अनुसार फल देता है। बुध का लग्नेश होकर शुक्र के साथ होना सनी को सेक्सी बनाता है।
विज्ञापन

2016 में सनी ल‌ियोन के जीवन में क्या नया होने वाला है?

2 of 6
इनकी कुण्डली में चन्द्रमा से दसवें भाव में शुक्र का स्वराशि में होना मालव्य योग बन रहा है। इस योग को शुभ योग माना जाता है। इस योग से प्रभाव‌ित व्यक्त‌ि कलाजगत में ख्याति और धन प्राप्त करते हैं। ग्रहों के इस संयोग के कारण सेक्सी सनी लियोन पोर्न स्टार बनी और ग्रहों का ऐसा संयोग बना की वह बॉलीवुड में पहुंच गई और पोर्न स्टार से बॉलीवुड की चर्च‌ित कलाकार बन गई।
विज्ञापन

2016 में सनी ल‌ियोन के जीवन में क्या नया होने वाला है?

3 of 6
सनी की कुण्डली में 2005 से राहु की महादशा चल रही है। राहु कुण्डली में शत्रु भाव में बैठा है। राहु परंपराओं को तोड़कर चलने की प्रेरणा देता है, यही कारण है कि सनी ने मर्यादाओं को ताख पर रखकर पोर्न फिल्मों में काम करना स्वीकार किया।

2016 में सनी ल‌ियोन के जीवन में क्या नया होने वाला है?

4 of 6
राहु में जब शन‌ि की दशा चली तब इनकी कुण्डली में मौजूद भाग्‍य भाव के स्वामी शन‌ि ने पोर्न फ‌िल्म से उठाकर बॉलीवुड में पहुंचा द‌िया और धीरे-धीरे सनी ल‌ियोन ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। अब देख‌िए आने वाला साल सनी के ल‌िए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2016 में सनी ल‌ियोन के जीवन में क्या नया होने वाला है?

5 of 6
2016 अगस्त महीने में राहु में चल रही शुक्र की दशा समाप्त होगी और सूर्य की दशा आरंभ होगी। इस दौरान सनी की बहुचर्च‌ित फ‌िल्म मस्तीजादे स‌िनेमा घरों में आने वाली है ज‌िससे सनी चर्चा में तो खूब रहेगी। लेक‌‌िन जनवरी में राहु और गुरु का संयोग इन्हें उलझन और मान‌स‌िक परेशानी में डाले रखेगा। इनकी फ‌िल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफ‌िस पर औसत रहेगा। साझेदारी और व‌िदेश से जुड़े व‌िषयों के कारण इन्हें कुछ मुश्क‌िलों का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़‌िए सनी के मां बनने के बारे में क्‍या कहता है ज्योत‌िष।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में सनी ल‌ियोन के जीवन में क्या नया होने वाला है?

6 of 6
साल के दूसरे भाग में इन्हें लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेक‌िन इस दौरान सरकारी पक्ष से इन्हें कुछ परेशानी हो सकती है। इन द‌िनों शन‌ि की जन्मपत्री में संतान स्‍थान पर गुरू की शुभ दृष्ट पड़ रही है ऐसे में सनी की संतान की चाहत की खबरों को हल्के में नहीं लेना चाह‌िए क्योंक‌ि गुरु का यह संयोग संतान सुख का योग भी बना रहा है। ऐसे में सनी के घर से इस तरह खबरें आएं तो कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें