शनि महाराज 13 नवंबर को 9 बजकर 50 मिनट पर अस्त हो चुके हैं। शनि का उदय अब 16 दिसंबर को होगा। इस बीच शनि किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ फलदायी रहेंगे जान लीजिए।
विज्ञापन
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
2 of 13
मेष राशि अस्त शनि से आपको आर्थिक मामलों में लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन कई महत्वपूर्ण कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दुर्धटना से बचने के लिए सतर्क रहें।
विज्ञापन
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
3 of 13
वृष राशि मानसिक परेशानी और चिंता बढ़ेगी। काम का अतिरिक्त दबाव के साथ परिवार में मतभेद संभव है। सलाह है कि संयम और शांति से काम लें।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
4 of 13
मिथुन राशि शनि का अस्त होना आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। आपको विरोधियों से परेशानी हो सकती है। सलाह है कि कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
5 of 13
कर्क राशि अस्त शनि आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी मिलेगी, प्रयास करें। नौकरी एवं व्यवसाय में सफल होंगे।
विज्ञापन
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
6 of 13
सिंह राशि अगले एक महीने आपको अपने जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना होगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आर्थिक मामलों में आपको अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
7 of 13
कन्या राशि शनि के अस्त होने के कारण अगले एक महीने तक आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों कार्यक्षेत्र एवं परिवार में मनमुटाव बढ़ेगा। संयम और शांति बनाए रखें।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
8 of 13
तुला राशि इन दिनों आप साढ़ेसाती के अंतिम चरण में चल रहे हैं। शनि के अस्त होने से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगी। अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
9 of 13
वृश्चिक राशि आपकी राशि में बैठा शनि अस्त होने के कारण बुद्धि भ्रमित रहेगी और स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
10 of 13
धनु राशि कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद और विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। अस्त शनि आपके खर्च को भी बढ़ाएगा, बजट का ध्यान रखें।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
11 of 13
मकर राशि आपकी राशि के स्वामी अस्त हो चुके हैं ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
12 of 13
कुंभ राशि शनि का अस्त होना आपके लिए कष्टकारी रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
शनि हुए अस्त, अगले एक महीने तक इन 6 राशियों पर रहेंगे भारी
13 of 13
मीन राशि वृश्चिक राशि में शनि का अस्त होना आपको प्रतिकूल फल दे सकता है। इन दिनों कोई बड़ा काम या बड़ा फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों में कठिनाई हो सकती है।