2015 का जुलाई माह ग्रहों की बदलती चाल के कारण बहुत ही खास है हैं। दैत्यगुरू (शुक्र) जिसे ज्योतिष विद्या में दानवों का ग्रह कहते हैं और देवगुरु (ब्रहस्पति) इसे देवता ग्रह माना जाता है दोनों अपनी पुरानी कक्षाओं को बदलते हुए सूर्य राशि (सिंह) में मिल रहे हैं। 15 जुलाई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर दोनों का मिलन कुंडली के दूसरे स्थान में होगा। कुंडली का दूसरा स्थान ‘धन’ का स्थान होता है इसलिए जनमानस को आर्थिक रूप से प्रभावित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
2 of 16
वही दूसरी ओर शुक्र और ब्रहस्पति के इस मिलन से मेष, कुंभ और धनु राशि वालों को भी इन ग्रहों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ इनको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा तो वहीँ वित्तीय पक्ष में शुभ फल भी प्राप्त होंगे। इन जातकों को भी बस स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
3 of 16
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र और ब्रहस्पति का यह योग बाजार में थोड़ी मंदी ला सकता है। राजनैतिक गलियारे में भी उठा-पटक शुरू हो सकती है और वही प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों को परेशानी एवं जन धन की हानि हो सकती है। इसका आपकी राशि पर भी काफी कुछ असर दिखेगा जानिए राशियों पर प्रभाव कैसा रहेगा।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
4 of 16
मेष- आने वाले समय में आप नई ऊर्जा शक्ति को महसूस करेंगे। यह समय कार्य में बढ़ोतरी एवं प्रेम संबंधों के लिए सही समय है। आप अगर नया कार्य शुरू करना चाहते हैं या अगर आपका पुराना व्यवसाय हैं तो लाभ प्राप्ति का यह अच्छा योग है। अपनी फिजूलखर्ची पर अगर ध्यान रखें, तो आपके लिए यह बेहतर रहेगा। हो सकता है कई जगह से आपको तिरस्कार का सामना करना पड़े किन्तु आपको उस परिस्थिति में निराश नहीं होना है। स्वास्थ्य को लेकर अपना थोड़ा ध्यान रखें। आप अगर एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का कार्य करते हैं तो उस कार्य में भी यह योग लाभ दे सकता है।
विज्ञापन
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
5 of 16
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह बदलाव मिला-जुला रहेगा। हालात कुछ ऐसे हैं कि आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया, वाली बात आप पर लागू हो सकती है। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको परिवार की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह बदलाव शुभ परिणाम प्रदान करेगा। इस राशि के जातक मस्तिष्क का भरपूर प्रयोग कर पायेंगे और बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में सफलता का योग आपके साथ है।
विज्ञापन
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
6 of 16
वृष- वृष राशि वालों के लिए ब्रहस्पति और शुक्र का यह मिलन, धन, मान-सम्मान, प्रॉपर्टी, शिक्षा और वित्तीय क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम साथ लेकर आ रहा है। ब्रहस्पति के प्रभाव से आपको, निजी जिंदगी में जरुर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप शादी-शुदा हैं तो मनमुटाव और प्रेमी-प्रेमिका हैं तो ब्रेकअप के आसार भी बन सकते हैं। कोई भी कदम उठाने से पहले, अपनों की राय जरुर लें।
विज्ञापन
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
7 of 16
कर्क: कर्क राशि वाले जातक अच्छे विचार, सबके प्रति अच्छी सोच रखने वाले होते हैं। आपके लिए यह बदलाव कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहने की संभावनायें हैं। हो सकता है कि आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़े। धन की स्थिरता को लेकर आप परेशान रह सकते हो। आपका ध्यान काम की तरफ कम और प्यार-प्रेम की तरफ ज्यादा रहेगा। अगर आप इस स्थिति से खुद को सुरक्षित कर पाते हैं तब आपको कुछ जगहों पर लाभ प्राप्त हो सकता है। अभी इस योग में कर्क राशि के लोग मेहनत से दिल बिलकुल ना चुराएं।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
8 of 16
सिंह- सिंह राशि की बात करें, तो ब्रहस्पति का प्रवेश अब क्योंकि इसी राशि घर में हो रहा है तो यह बदलाव बहुत अच्छा रहेगा। आपकी वृद्धि के लिए यह अनुकूल समय है। धन में लाभ, घर परिवार में सुख, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सिंह राशि के जातकों के मन में बड़े-बड़े विचार बनेंगे और यह फलीभूत भी होंगे। बस ध्यान दें कि स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। समय-समय पर शारीरिक पीड़ा और आँखों में तकलीफ आप महसूस कर सकते हैं।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
9 of 16
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह बदलाव ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। परिश्रम ज्यादा करने पर भी, परिणाम कम प्राप्त होगा। आय कम और खर्च ज्यादा रहेगा। अगर आप अभी विद्यार्थी हैं तो ज्यादा मेहनत के लिए आपको अभी से कमर कस लेनी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज ना करें और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का निरीक्षण कराते रहें।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
10 of 16
तुला- आपको धन, प्रॉपर्टी और फाइनेंस में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। तुला राशि के जातकों को प्रेम-प्यार संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कहते हैं कि किसी से अधिक लगाव भी नुकसानदायक हो सकता है इस बात को अभी कुछ समय के लिए आप समझ जाएँ तो बेहतर होगा। आपका जिस व्यक्ति से ज्यादा लगाव रहेगा, उसी से आपको दुःख प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के लिए समय अच्छा है लेकिन समय-समय पर शिक्षा की तरफ से ध्यान हटकर, प्रेम में आने से शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
11 of 16
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह बदलाव अच्छा रहेगा। शैक्षिक क्षेत्र में लाभ, दूसरों से प्यार, घर परिवार से लगाव रहेगा। इस राशि के जातकों के मन में कई लक्ष्य जन्म लेंगे और अगर आप इन लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं तो रास्ते में आ रही मुश्किलों का सामना जरूर करें और याद रखें कि कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती है। धन को लेकर यह बदलाव अच्छे फल देने वाला हो सकता है।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
12 of 16
धनु- अब जैसे कि ब्रहस्पति ही धनु राशि का मालिक होता है और सिंह राशि से ही वह अपनी राशि को देख रहा है इसलिए धनु राशि वालों के लिए यह बदलाव अच्छा रहने वाला है। आगामी कुछ माह तक ब्रहस्पति, धनु पर शुभ प्रभाव डालेगा। पैसा और फाइनेंस के लिए समय अच्छा है। बस ध्यान रखें कि इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियों का सामना हो सकता है। पेट संबंधित रोग और मोटापे से कुछ समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा वाले हैं उनके लिए भी समय अनुकूल है।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
13 of 16
मकर- मकर राशि वालों को ब्रहस्पति और शुक्र का योग सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। व्यवसाय में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होने के आसार हैं। पैसा-फाइनेंस के लिए समय शुभ है। लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आ सकते हैं जब खर्चा अधिक हो सकता है, हो सके तो आप उस परिस्थिति से बचें। मन में बड़े लक्ष्य रहेंगे और एक हद तक यह पूरे भी होंगे।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
14 of 16
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आगामी कुछ माह, मिले-जुले गुजरने की संभावनायें हैं। ब्रहस्पति और शुक्र का यह योग कई जगह आपको परेशान कर सकता है। आपकी निजी ज़िन्दगी में प्यार संबंधित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। जोड़ों की समस्या और कमर दर्द से आप परेशान रह सकते हैं। अगर आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। ज्योतिष सलाह है कि आप जहाँ तक हो सके, झगड़ों से बचें। आपको धन को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
15 of 16
मीन- मीन राशि वालों के लिए यह बदलाव अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य और कार्य क्षेत्र में वृद्धि प्राप्त हो सकती है। पैसा-फाइनेंस के लिए समय शुभ है। बस ध्यान दें कि आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है।
गुरु शुक्र का हुआ मिलन जानें किन 5 राशि वालों के आए अच्छे दिन
16 of 16
उपाय की बात करें, तो गुरूवार के दिन बृहस्पति की पूजा एवं व्रत करने से और निम्न मंत्र के जप से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में लाभ प्राप्त किया जा सकता है -ऊँ बृहस्पतेति यदर्यो अर्हाद्युमद्विभार्ति क्रतुमज्जनेषु। यद्दीदयच्छवसे ऋतु प्रजात तदस्मासु द्रविणं देहि चितम्।