फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

Sat, 05 Mar 2016 09:38 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 8
2016 नरेन्द्र मोदी के ल‌िए कैसा रहेगा इस व‌िषय का आंकलन करते हुए ज्योत‌िषशास्‍त्री सच‌िन मल्होत्रा बताते हैं क‌ि वर्ष 2015 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मिलाजुला रहा। साल की शुरुआत में नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस पर भारत बुला कर अंतराष्ट्रीय राजनीति में अपने और देश के  बढ़ते कद का एहसास करवाया। लेक‌िन फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की बुरी हार और बाद में 'भूमि अधिग्रहण बिल' पर सरकार की किरकिरी ने विपक्ष को उनकी सरकार के विरुद्ध  लामबंद कर दिया।
संपादन-राकेश झा
 
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

2 of 8
उसके बाद तो व्यापम घोटाले, ललित मोदी का मामला, असह‌िष्‍णुता के मुद्दे और बिहार विधान सभा चुनावों में पराजय ने विपक्ष को मोदी सरकार पर सड़क से लेकर संसद तक हावी होने का पूरा मौका दिया। साल के अंत में जापान से बुलेट ट्रेन के करार और रूस के साथ बड़े रक्षा सौदों को जहां नरेंद्र मोदी के कुशल अन्तर्राष्ट्रीय‌ राजनीत‌ि का उदहारण कहा जा सकता है, वहीं घरेलू मोर्चे राम जन्म मंदिर विवाद और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप 'मोदी सरकार' के लिए बड़ी चुनौती बन कर उभरे हैं।
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

3 of 8
ज्योतिशास्त्र के दृष्टिकोण से देखें तो मोदी की समस्या 2016 में और बढ़ने की आशंका नजर आती है। इस बात के संकेत नरेंद्र मोदी की कुंडली, आजाद भारत की कुंडली और भाजपा की कुंडली से मिल रहे हैं। साल की शुरुवात में राहु 9 जनवरी को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में राहु का गोचर वृश्चिक राशि से प्रभावित नरेंद्र मोदी और बीजेपी के चतुर्थ-दशम भाव के अक्ष को पीड़ित करेगा।

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

4 of 8
वृषभ लग्न की भारत की कुंडली पर यह राहु-केतु का अक्ष भी उसके चतुर्थ-दशम भाव को ग्रसित करेगा। मेदिनी ज्योतिष में चतुर्थ भाव सत्ता, सिंहासन और संसद को दर्शाता है। दशम भाव प्रधानमंत्री की कार्य-शैली और केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल से संबंध रखता है। अतः राहु के इस बुरे प्रभाव से मोदी सरकार के कुछ बड़े मंत्रियों के साल की पहली छमाही में भ्रष्टाचार और स्कैंडल में फसने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

5 of 8
इसके अतरिक्त गोचर में शनि और मंगल के वृश्चिक राशि में लम्बे समय तक युति में रहने से भी नरेंद्र मोदी और भाजपा की मुश्किलें बढ़ेगी। देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा और जनवरी-फरवरी महीनों में आतंकी वारदातों को अंजाम द‌िया जा सकता है, ऐसी आशंका द‌िखती है।
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

6 of 8
17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वाडनगर में जन्मे मोदी का जन्म लग्न और चन्द्र राशि दोनों ही वृश्चिक हैं। चन्द्र में शनि की अशुभ  विंशोत्तरी दशा से गुजर रहे मोदी, शनि-मंगल के इस गोचर के प्रभाव में कारण साल 2016 में अपने रौद्र रूप में नजर आएंगे। अप्रैल और मई में महीनों में जब शनि और मंगल दोनों वक्री हो कर मोदी के लग्न को प्रभावित करेंगे तो वह अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार में आरोपी मंत्रियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही कर सुर्खियां बटोरेंगे।
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

7 of 8
अप्रैल और मई के महीनों में नरेंद्र मोदी मंगल और राहु की प्रत्यंतर दशा के प्रभाव में देश के शत्रुओं का दमन करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। मोदी सरकार की ओर से पाकिस्तान अध‌िकृत कश्मीर में आतंकी कैम्पों पर सैन्य कार्यवाही के ज्योतिषीय संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफ़िज़ सईद और दाऊद इब्राहिम को निशाना बनाकर कोई खुफ‌िया कार्यवाही भी की जा सकती है।
विज्ञापन

जेटली के बाद इन बातों से 2016 में लगेगा मोदी को झटका

8 of 8
शनि-मंगल के वृश्चिक राशि में गोचर प्रभाव के कारण भारत और पाकिस्तान के मध्य मई-जून के महीने में सीमित क्षेत्र में कोई युद्ध लड़ा जायेगा, जिसमे भारत की निर्णायक जीत के बाद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में फिर से इजाफा होना शुरू होगा। वर्ष 2016 के अक्टूबर महीने में मोदी के कुंडली में शनि की अन्तर्दशा समाप्त हो कर बुध की अन्तर्दशा शुरू होगी जो उनकी मुश्किलों में कुछ कमी लाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें