इस महीने कई ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा पढ़ें पूरे महीने का राशिफल
विज्ञापन
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
2 of 13
मेष राशि: आपकी राशि पर इस महीने गुरु की शुभ दृष्टि पड़ रही है ऐसे में किसी मित्र से आपको बड़ा सहयोग मिल सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई अधूरा और बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। नए काम की योजना बना सकते हैं, सफलता मिलेगी। शनि की स्थिति अनुकूल नहीं होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस कर सकते हैं। जोखिम से बचें, चोट लग सकती है।
विज्ञापन
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
3 of 13
वृष राशि: इस महीने आप शनि की अनुकूलता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कोई नया काम शुरु करने का विचार हो सकता है, सफलता मिलेगी। नौकरी व्यवसाय में प्रगति और लाभ का मौका मिलेगा। भौतिक सुविधाओं और विलासिता पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखना होगा, मतभेद की आशंका है। घरेलू विषयों को लेकर चिंतित और परेशान रह सकते हैं।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
4 of 13
मिथुन राशि: यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पिछले दिनों आपने जो काम किए हैं उसका लाभ आपको इस माह मिल सकता है। विदेश से संबंधित किसी काम को लेकर परेशानी रह सकती है। माह के दूसरे भाग में सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद निवेश और नए काम को शुरु करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।
विज्ञापन
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
5 of 13
कर्क राशि: आज आपको चाहिए कि आप विचार करें, क्या आपके आपसी रिश्ते वास्तव में प्रेम व ईमानदारी से परिपूर्ण हैं? आप अपने उन गोपनीय शंकाओं से जूझ रहें है, जोकि आपके साथी की जानकारी में नहीं हैं। रोजाना की इस जद्दोजहद के बावजूद आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायेंगे। आज आप विचार करें कि क्या वास्तव में आप अपने रिश्ते से खुश हैं, यही खुशियां आपके वैवाहिक जीवन में सपनों का आधार होंगी।
विज्ञापन
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
6 of 13
सिंह राशि: आपकी राशि पर गुरु और मंगल ग्रह का योग बना हुआ है। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि इस महीने आपका काफी परिश्रम और भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में कुल मिलाकर अनुकूलता बनी रहेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद यानी महीने के दूसरे भाग में सिर एवं आंखों में तकलीफ हो सकती है। सूर्य की पूजा लाभप्रद रहेगी।
विज्ञापन
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
7 of 13
कन्या राशि: आपके लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाल रहेगा। महीने का पहला भाग आर्थिक मामलों में अनुकूल लगेगा क्योंकि सूर्य और बुध 16 तारीख तक आपकी राशि में रहेंगे। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। इसके बाद से तनाव और अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
8 of 13
तुला राशिः इस महीने सूर्य राहु का योग आपको परेशान कर सकता है। कई बनते हुए काम बाधित हो सकते हैं। घर-परिवार के मुद्दों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। धन लाभ सामान्य रहेगा जबकि खर्च में वृद्धि होगी। शनि की साढ़ेसाती के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट संभव है।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
9 of 13
वृश्चिक राशिः इस महीने आय कम और खर्च अधिक बने रहने की संभावना दिखती है। अनावश्यक भागदौड़ के कारण परेशान रह सकते हैं। धन की हानि और स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है। पारिवारि विषयों को लेकर चिंता और परेशानी बढ़ेगी।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
10 of 13
धनु राशिः आपकी राशि का स्वामी भाग्य स्थान में बैठा है जो आपके लिए शुभ स्थिति है। भाग्य आपको लाभ प्रदान करेगा। जरुरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन महीने के अंतिम भाग में मानसिक तनाव एवं घरेलू परेशानियां बढ़ेगी। सलाह है कि अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
11 of 13
मकर राशिः आपकी राशि के स्वामी शनि की शुभ दृष्टि के कारण परिस्थितियां पहले से बेहतर और अनुकूल प्रतीत होगी। प्रतिष्ठित और वरिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
12 of 13
कुंभ राशिः मासारंभ में इस राशि पर सूर्य-मंगल व शुक्र ग्रहों की सप्तम दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में अनुकूलता के बावजूद मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। महीने के दूसरे भाग में मित्रों से लाभ एवं यात्रा के योग बनेंगे। नए कामों में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाब होंगे।
अक्तूबर महीने का राशिफलः जानें कहां कैसे खुलेगी आपकी किस्मत इस महीने
13 of 13
मीन राशिः यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। धन लाभ के साथ ही साथ खर्च भी बढ़ेगा। महीने के दूसरे भाग में अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मनोरंजन एवं भौतिक सुखों पर खर्च होगा। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा जिनसे भविष्य में फायदा मिल सकता है।