2016 का राजा ग्रह शुक्र है और इनके मंत्री हैं बुध। शुक्र प्रेम के कारक ग्रह है ऐसे में यह संभावना प्रबल दिखती है कि यह वर्ष प्रेमियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। जिनके प्रेम सच्चाई और ईमानदारी पर टिका है उनके संबंध पहले से प्रगाढ़ होंगे। लेकिन बुध मंत्री है इसलिए नए संबंध की शुरुआत करने वाले सोच समझकर बड़ा फैसला लें। बाकी देखिए आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
2 of 13
मेष राशि: प्यार, इश्क और मोहब्बत के मामले में यह वर्ष आपके लिए अनुकूल नहीं जान पड़ता है। साल की शुरुआत में ही आपकी कुण्डली के पांचवें घर में गुरु के साथ राहु का संयोग आपको भ्रम जाल में डाले रखेगा। जिनका प्रेम संबंध पहले से चल रहा है वह भी अपने रिश्ते को लेकर उलझन की स्थिति में रहेंगे। प्रेमी से कहासुनी भी हो सकती है। सलाह है कि चीजों को गंभीरता से समझकर कोई भी कदम उठाएं। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उनका दिल जोरों से धड़केगा लेकिन अभी दिल को काबू में रखें तो बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
3 of 13
वृष राशिः वृष राशि के व्यक्ति स्वभाव से ही रंगीले और रोमांटिक होते हैं जिसे सितारे इस साल और भी निखारने का काम करेंगे। अगस्त में आपके पंचम भाव में गुरू के आगमन के बाद आप प्यार के मामले में गंभीर भी होंगे। इस समय जिनके प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहे हैं वह प्यार को एक मुकाम देने की योजना बना सकते हैं। मई और अगस्त का महीना प्यार के मामले में सुखद रहेगा। इन दिनों कुछ लोगों के दिल के तार किसी से जुड़ सकते हैं।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
4 of 13
मिथुन राशि: इश्क, प्यार और मोहब्बत के मामले में यह वर्ष सुखद रहेगा। खासतौर पर अप्रैल मध्य से मई मध्य का समय आपके लिए अधिक अनुकूल जान पड़ता है। आपके लिए सलाह है कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। जिनके प्रेम संबंध पहले से चल रहे हैं उनके रिश्ते और भी मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
5 of 13
कर्क राशि: इस वर्ष आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेंगे। संभव है कि दिल के हाथों बेबस होकर सामाजिक मर्यादा तोड़ते हुए प्यार में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों को अपने उम्र से अधिक के व्यक्ति की ओर लगाव हो सकता है। प्यार के मामले में आपके लिए सलाह है कि अगस्त के बाद कोई बड़ा फैसला लें।
विज्ञापन
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
6 of 13
सिंह राशि: प्यार के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष के आरंभ में ही आपकी राशि में गुरू राहु का संयोग और इनकी दृष्टि पंचम स्थान पर होने से जिनके नए-नए रिश्ते बने हैं और जो किसे के साथ अपने प्यार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं वह उलझन में रहेंगे। अपने रिश्ते को लेकर अच्छे-बुरे ख्याल और संबंध टूटने का डर इन्हें सता सकता है। लेकिन अगस्त के बाद स्थिति ज्याद साफ होगी। छात्रों के लिए सलाह है कि प्यार की बजाय कैरियर और पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
7 of 13
कन्या राशि: यह वर्ष आपके प्यार के लिए सुखद और आनंद दायक रहेगा। लेकिन आपके लिए जो बेहतर समय आ रहा है वह अगस्त के बाद है। इसलिए रिश्ते में अगर छोटे-मोटे मतभेद होते हैं तो उन्हें समझदारी से सुलझाएं। अगस्त के बाद आप अपने रिश्ते को नया मोड़ देने के बारे में भी सोच सकते हैं। प्यार के मामले इस साल कन्या राशि के व्यक्ति अधिक गंभीर रहेंगे।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
8 of 13
तुला राशि: प्यार के मामले में यह वर्ष आपके पक्ष में कम रहेगा। प्रेमी के साथ अनबन और मनमुटाव की आशंका है, संयम से काम लें। जिन्हें किसी साथी या प्यार की तलाश है उन्हें इस मामले में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे अगस्त के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। सलाह है कि प्यार के मामले में बड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। विवाहित व्यक्तियों की यौन इच्छा प्रबल रह सकती है, संयम रखें।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
9 of 13
वृश्चिक राशिः जीवन के दूसरे क्षेत्रों की तरह प्यार के मामले में भी यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष के पूर्वार्ध में छोटे-मोटे मतभेद और कहासुनी हो सकती है। लेकिन अगस्त के बाद गुरू की दृष्टि पंचम भाव पर होने के कारण प्यार मोहब्बत में आप रंग जाएंगे। इस दौरान संतान की इच्छा रखने वाले विवाहित व्यक्तियों की चाहत भी पूरी हो सकती है। प्रेमी की तलाश में जो लोग हैं उनकी तलाश पूरी होने की भी संभावना बन रही है।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
10 of 13
धनु राशिः यह वर्ष प्यार के मामले में बुरा नहीं है तो बहुत अनुकूल भी नहीं कहा जा सकता है। जिनके रिश्ते लंबे समय से चले आ रहे हैं उनके बीच संदेह पैदा हो सकता है जिसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंध का पता परिवार में चलने पर पिता विरोध में खड़े हो सकते हैं। हलांकि अगस्त के बाद का समय आपके लिए थोड़ा अनुकूल हो जाएगा। अपने रिश्ते को समझदारी से आगे बढ़ाएं तो अगस्त के बाद स्थिति संभलती हुई दिखेगी।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
11 of 13
मकर राशिः साल का पहला भाग आपके प्रेम संबंध एवं पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। इस दरम्यान आपके रिश्तों में थोड़ी तल्खी रहेगी। लेकिन साल के उत्तरार्द्ध में यानी अगस्त के बाद का समय कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। वैसे गर्मी के महीने में मई जून का समय आपके रिश्ते में प्यार की गर्माहट लाएगा। इस दौरान प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
12 of 13
कुंभ राशिः प्यार के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। अगर दिल ही दिल में किसे प्यार करते हैं तो सही मौका देखकर इजहार कर सकते हैं, परिणाम आपके पक्ष में हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी प्रेमी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे जो बात आपको और आपके प्रेमी को खल सकती है।
देखिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा साल 2016 आपके लिए
13 of 13
मीन राशिः आपके लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। अगस्त माह से पहले प्यार का इजहार करने पर संभव है कि उत्तर आपकी चाहत के अनुरूप नहीं आए। सलाह है कि प्यार के मामले में संयम और धीरज से काम लें। प्रेमी के प्रति गंभीर रहें और अपनी विश्वसनीयता बनाए रखें। अगस्त के बाद का समय आपके पक्ष में हो सकता है।