देवताओं के गुरू बृहस्पति 8 जनवरी को सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं। अब गुरू इसी चाल से चार महीने चलेंगे और पुनः 9 मई की शाम 05.39 बजे से मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के वक्री होने का अर्थ है, उसका अपने ही मार्ग से पुनः वापस लौटना अथवा विपरीत दिशा में चल पड़ना। इससे वक्री हुए ग्रह से मिल रही सकारात्मक ऊर्जा का रुक जाना। गुरु को अध्यात्म ज्ञान का प्रकाशक कहते हैं। यह ब्रह्मज्ञान, शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक कार्यों, धर्माचार्यों एवं शासन सत्ता के सलाहकारों के कारक हैं। पं जयगोविन्द शास्त्री बताते हैं कि, गुरू के वक्री होने का अर्थ है इन इन क्षेत्रों में चुनौतियां और कठिनाइयां बढेंगी।
विज्ञापन
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
2 of 16
गुरुग्रह के वक्री होने का असर संत-महात्माओं यानी अच्छे लोगों पर खासतौर पर होता है। उन पर आक्षेप और पर आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। जन्म कुंडली में बृहस्पति की शुभ स्थिति हमें आत्मबोध की ज्योति है अतः इनका वक्री होना, उच्च राशि अथवा नीच राशि में जाना या स्वगृही, मित्रगृही, दिग्बली, दृष्टि सम्बन्ध आदि सब जीवन के अति महत्व पूर्ण अंग है।
विज्ञापन
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
3 of 16
गुरू जब मार्गी रहते हैं तो बुद्धि को सही दिशा में चलाते है किन्तु वक्री होने पर भय-भ्रम और विषाद पैदा कर देतें हैं जिनकी कुंडली में गुरु अशुभ भाव अथवा अशुभ राशि में हों वे इस अवधि में अधिक परेशान होंगें, क्योंकि अशुभ गुरु के समय व्यक्ति भावावेश में कई ऐसे निर्णय ले लेता है जो स्वयं उसी के लिए आत्मघाती सिद्ध होते हैं यहाँ तक कि सरकारें भी न्याय और नितिपरक निर्णय लेने में असमर्थ हो जाती हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतर फेरबदल अथवा विस्तार ऐसी ही अवधि में होते हैं।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
4 of 16
सभी राशि वालों के लिए यह समय बड़ी ही सूझ-बूझ और सावधानी बरतने का है अतः संयम से काम और निर्णय लें। अशुभ गुरु की शांति के लिए ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः, मंत्र का जप करना तथा गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना उत्तम रहेगा। बृहस्पति का ही गायत्री मंत्र 'ॐ अंगिरो जाताय विद्महे वाचस्पतये धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात्' का जप हर तरह की गुरुजन्य परेशानियों से मुक्ति देगा। आइए अब जाने गुरू के वक्री होने का राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
5 of 16
छात्रों के लिए अगला चार महीना शुभ रहने वाला है। पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी और इसका लाभ भी मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन संतान और परिवार के मामले में परेशानी आ सकती है। नौकरी व्यवसाय में परिवर्तन करने जा रहे हैं तो हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करके फैसला लें।
विज्ञापन
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
6 of 16
क्रोध पर नियंत्रण रखें, इन दिनों जीवन के कई क्षेत्रों में स्थिति डावांडोल रहेगी। मौज-मस्ती और मनोरंजन का भरपूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
7 of 16
पारिवारिक मामलों में थोड़ी दिक्कत आ सकती हैं लेकिन अन्य मामलों में स्थिति कुल मिलकार ठीक रहेगी। इन दिनों आपके कुछ रूके हुए काम बन सकते हैं। बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लें, खासतौर पर धन संबंधी फैसले।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
8 of 16
कर्क राशि वालों के लिए गुरू का सिंह राशि में वक्री होना बहुत ही शुभ फलदायी रह सकता है। कैरियर, नौकरी, व्यवसाय के मामले में आपको उन्नति का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को भी कामयाबी मिल सकती है। धन का लाभ मिलेगा। यानी गुरू का यह गोचर आपको मालामाल बनाने वाला हो सकता है।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
9 of 16
सिंह राशि में ही गुरू वक्री हो रहा है और इसी राशि में राहु के साथ संयोग भी बनने वाला है इसलिए सिंह राशि वालों के लिए गुरू का उलटी चाल से चलना बीते दिनों से चल रही शुभ स्थिति को कम करने वाला है। इस दौरान आपको कई तरह की उलझनों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि अगले चार महीने तक कोई भी बड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
10 of 16
कन्या राशि वालों को अब अगले चार महीने तक स्वास्थ्य के मामले में अधिक ध्यान देने की जरुरत है। इन दिनों आपको व्यय पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि धन संबंधी परेशानी आ सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
11 of 16
तुला राशि वाले भी गुरू की इस चाल से धन का लाभ पाएंगे। नौकरी व्यवसाय के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। आपकी कुंडली में गुरू वक्री हैं तो यह समय आपके लिए ज्यादा ही अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी समय अच्छा है।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
12 of 16
वृश्चिक राशि के लिए गुरू का वक्री होना शुभ नहीं दिख रहा है। इन दिनों आपको आर्थिक मामलों में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय के लिए भी स्थिति अनुकूल नही है। सलाह है कि आवेश में न आएं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते जाएं।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
13 of 16
धनु राशि वालों को गुरू की इस चाल से लाभ मिलना चाहिए लेकिन राहु का संयोग भाग्य स्थान में होने के कारण नौकरी व्यवसाय में उन्नति के मौके आते-आते रूक सकते हैं। पिता एवं अधिकारियों का व्यवहार निराश कर सकता है हलांकि वह आपकी भलाई ही चाह रहे होंगे।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
14 of 16
मकर राशि वालों को गुरू का वक्री होना नौकरी व्यवसाय में परेशानी दे सकता है। कई पुराने मामले फिर से सामने आकर परेशान करेंगे। परिवार में उलझन और परेशानी आ सकती है।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
15 of 16
जिन लोगों की जन्मपत्री में गुरू वक्री हैं उन्हें गुरू की इस चाल साझेदारी के काम एवं पारिवारिक जीवन और प्यार में खुशियां मिलेगी। अन्य लोगों को गुरू राहु के संयोग के कारण इन मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गुरू चलेंगे 4 महीने अब उलटी चाल, जानिए किसे करेंगे मालामाल
16 of 16
आपकी राशि के स्वामी राहु के साथ होंगे और वक्री चाल चलेंगे। ऐसे में आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा ऐसा कहना कठिन है। आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय के मामले में पहले से अधिक सजग और लगनशील होना पड़ेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा।