गुड़ की खीर को सूर्य का सबसे प्रिय माना जाता है। इसलिए छठ पर्व में गुड़ की खीर खास तौर पर बनाई जाती है। बेसन के लड्डू। गुड़ की खीर अगर संभव नहीं हो पाए तो गुड़ की एक डली भी खा सकते हैं। चीनी या गुड़ से बनी मीठी रोटी खुद भी खाएं और कुत्ते को भी खिलाएं। शनिवार की रात तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें। सुबह इस पानी को पीएं। यह आपके अंदर सूर्य के प्रभाव को बढ़ाएगा और कई रोगों से मुक्त रहेंगे। अगर संभव हो तो रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।