ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली न सिर्फ आपके इस जन्म के बारे में बताता इै बल्कि यह आपके पूर्व जन्म के राज भी खोलता है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के कुछ योगों का उल्लेख किया गया है। अगर यह आपकी कुंडली है तो अपने पूर्व जन्म के राज को जान सकते हैं। आप खुद देख सकते हैं कि आप पूर्वजन्म में क्या थे, आपका जीवन कैसे गुजरा और आपकी मौत कैसे हुई थी। आइए जानें कुण्डली कैसे खोलती है पूर्वजन्म के राज।
विज्ञापन
क्या थे आप पूर्वजन्म में और कैसे बीता आपका जीवन जानें अपनी कुंडली से
2 of 7
इस कुंडली में चार ग्रह अपने घर में बैठे हैं यानी अपनी राशि में हैं। इसी तरह अगर आपकी कुण्डली में कहीं भी चार या उससे अधिक ग्रह अपनी राशि या उच्च राशि में मौजूद हों तो यह बताता है कि आप पूर्वजन्म में मनुष्य थे और आपका जीवन सुखी संपन्न रुप से बीता।
विज्ञापन
क्या थे आप पूर्वजन्म में और कैसे बीता आपका जीवन जानें अपनी कुंडली से
3 of 7
अगर आपकी कुण्डली में चन्द्रमा पहले घर में कर्क राशि में या वृष राशि
में बैठा है तो यह बताता है कि आप पिछले जन्म में अच्छे गुणों वाले
वणिक् थे।
क्या थे आप पूर्वजन्म में और कैसे बीता आपका जीवन जानें अपनी कुंडली से
4 of 7
कुंडली में गुरु लग्न स्थान में यानी पहले घर में बैठा हो तो व्यक्ति पूर्वजन्म में ब्राह्मण और धर्मात्मा रहा होगा ऐसा माना जाता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि गुरु कुंडली में कहीं भी अपनी उच्च राशि कर्क में हो और लग्न स्थान को देखे तो इसका मतलब है कि आप पूर्वजन्म में विद्वान, सद्गुणी और सम्मानित व्यक्ति थे।
विज्ञापन
क्या थे आप पूर्वजन्म में और कैसे बीता आपका जीवन जानें अपनी कुंडली से
5 of 7
कुंडली में सूर्य अगर 6,8 या 12 वें घर हो तो यह माना जाता है कि व्यक्ति का पूर्वजन्म ठीक नहीं रहा है। यह पूर्वजन्म में पाप कर्म किया होगा। कुंडली में सूर्य के तुला राशि में होने का भी यही मतलब है। पूर्वजन्म के कर्मों के कारण वर्तमान जीवन में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बड़े बुजुर्ग एवं अधिकारियों से इन्हें सहयोग में कमी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
क्या थे आप पूर्वजन्म में और कैसे बीता आपका जीवन जानें अपनी कुंडली से
6 of 7
अगर आपकी कुण्डली में शुक्र लग्न या सातवें घर में बैठा है तो यह संकेत है कि आपका पिछला जन्म भोग-विलास में बीता है। आप राज या नगर सेठ रहे होंगे यानी आप पूर्वजन्म में खूब धनवान थे।
क्या थे आप पूर्वजन्म में और कैसे बीता आपका जीवन जानें अपनी कुंडली से
7 of 7
जन्मपत्री में राहु सातवें घर या पहले घर है तो यह इस बात को बताता है कि पूर्वजन्म में आपकी मृत्यु स्वभाविक नहीं रही होगी। आप दुर्घटना में या रहस्यमयी तरीके से मृत्यु को प्राप्त हुए होंगे।