इन दिनों वॉलीवुड में रणवीर और कैटरीना के संबंध टूटने की खबर की काफी चर्चा हो रही है। कयास यह लगाया जा रहा है कि इस संबंध के टूटने की वजह सलमान खान हैं और अब कैटरीना वापस अपने पुराने प्यार सलमान के पास लौट सकती हैं। लेकिन ग्रहों की स्थिति इनके संबंध को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।
विज्ञापन
सलमान या कोई और, अब किसके पास जाएंगी कैटरीना?
2 of 5
कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1984 को हांगकांग में हुआ। इनका जन्म समय 06:40:00 है। जन्म समय के ग्रह नक्षत्र और वर्तमान ग्रह दशा के अधार पर कैटरीना के लिए भविष्यफल देखा जाए तो ज्ञात होता है कि इन दिनों कैटरीना गुरु में चन्द्रमा की दशा में चल रही हैं।
विज्ञापन
सलमान या कोई और, अब किसके पास जाएंगी कैटरीना?
3 of 5
इस दशा की शुरुआत 9 जनवरी से हुई है। कमाल की बात तो यह है कि इस दशा के शुरु होते ही कैटरीना और रणवीर के संबंध टूटने की खबर लोगों के सामने आई है। चन्द्रमा के बारे में ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि इसकी दशा में चीजें जल्दी सामने आती हैं और यही बात यहां देखने को मिल रही है।
सलमान या कोई और, अब किसके पास जाएंगी कैटरीना?
4 of 5
लेकिन मजे की बात तो यह है कि चन्द्रमा इनकी कुण्डली में लग्न का स्वामी है और आठवें घर में बैठा है जो चन्द्रमा के शुभ फल को कम कर रहा है। अष्टमस्थ चंद्रमा की दशा के कारण ही कटरीना के पुराने संबंध फिर से ताजा हो रहे हैं लेकिन न यह दशा लंबे समय तक रहेगी न यह संबंध। यानी सलमान के साथ कैटरीना के रिश्ते की नई दास्तान नहीं लिखी जा सकेगी।
अगस्त में गुरु के कन्या राशि में आने के बाद गुरु की दृष्टि इनकी कुंडली में सातवें घर पर होगी जो नए संबंध की शुरुआत करवा सकती है। संभव है कि इनका नया प्रेमी फिल्म जगत से बाहर का हो। वैसे कैटरीना कैफ को कार्य क्षेत्र में और भी अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। वैसे अभी कैटरीना की शादी की खबरों के लिए आपको काफी इंतजार करना होगा क्योंकि अभी इनकी कुण्डली में आने वाले कुछ वर्षों में विवाह के योग नहीं दिख रहे हैं। पं. राकेश झा