वृषभ राशि- सभी 12 राशियों में वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। नए साल में वृषभ राशि के जातकों का भाग्योदय होना निश्चित है। जो जातक इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं उन्हें साल के मध्य नौकरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा जो लोग वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाओं से भरा रहेगा। आय में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं। नौकरी के कई अच्छे अच्छे मौके मिलेंगे। वृषभ राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ष के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में रहने वाले जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य आपका साथ देगा यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे।