फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष के अनुसार : जानिए इस होली कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत, किन रंगों से करना है परहेज

Wed, 20 Mar 2019 10:11 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 14
होली रंगों का त्योहार है और रंग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। रंग हर वक्त हमारे आस-पास होते हैं। रंग ना सिर्फ आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं, बल्कि आपके किस्मत को भी संवारते हैं। तो आइए जाने कि इस होली किस रंग के इस्तेमाल से आपकी किस्मत संवरेगी। होली को आप और ज्यादा भाग्यशाली किस रंग के साथ बना सकते है। किस रंग से करना है आपको परहेज? पढ़ें आगे की स्लाइड्स में....
विज्ञापन

2 of 14
ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के जातक के लिए अलग-अलग गुण, धर्म और रंग होते हैं। अगर राशि के ग्रहस्वामी के मुताबिक रंगो का इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में सुख-सौभाग्य और सफलता में वृद्धि होती है। रंगो के पर्व होली पर रंग आपकी राशि के हिसाब से आपके जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते है।
विज्ञापन

3 of 14
मेष के लिए लाल, गुलाबी और नारंगी रंग शुभ हैं। मेष राशि के लोंगों को काले, नीले और हरे रंग से परहेज करना चाहिए।

4 of 14
वृषभ के लिए सफेद और क्रीम रंग शुभ हैं। वृषभ राशि के जातकों को हरे और लाल रंग से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन राशि के लोंगों के लिए हरा और फिरोजी रंग शुभ हैं। मिथुन राशि के जातकों को लाल, नारंगी और पीले परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 14
कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम रंग शुभ हैं। कर्क के लोंगों को हरे, काले और नीले रंग से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 14
सिंह राशि के लिए केसरिया, लाल और गुलाबी रंग शुभ हैं। सिंह के जातकों को नीले, काले और हरे रंग से बचना चाहिए।

8 of 14
कन्या राशि के जातकों के लिए हरा और फिरोजी रंग शुभ हैं। कन्या के लोंगों को पीले, लाल और नारंगी रंग से बचना चाहिए।

9 of 14
तुला के लिए सफेद और हल्का नीला रंग शुभ हैं। तुला राशि के जातकों को हरे और पीले रंग से परहेज करना चाहिए।

10 of 14
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नारंगी, लाल और गुलाबी रंग शुभ हैं। वृश्चिक राशि के लोंगों को काले, नीले और हरे रंग से बचना चाहिए।

11 of 14
धनु राशि के लोंगों के लिए पीला और सुनहरा रंग शुभ हैं। धनु राशि के जातकों को हरे, काले और नीले से परहेज करना चाहिए।

12 of 14
मकर राशि के लोंगों के लिए भूरा, स्लेटी और ग्रे रंग शुभ हैं। मकर राशि के लोंगों को लाल, हरे और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
 

13 of 14
कुंभ राशि के लोंगों के लिए भूरा, स्लेटी और ग्रे रंग शुभ हैं। कुंभ के जातकों को नारंगी, लाल और हरे से परहेज करना चाहिए।
 
विज्ञापन

14 of 14
मीन के जातकों के लिए पीला और सुनहरा रंग शुभ हैं। मीन के लोंगों को काले, नीले और हरे रंग से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें