होली इस साल 29 मार्च को खेली जाएगी। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका दहन के अगले दिन होली मनायी जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन दो सबसे बड़े और अहम ग्रह शनि और गुरु, होली के दिन मकर राशि में विराजमान होंगे। वहीं शुक्र और सूर्य ये दोनों ही मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। आइए जानते हैं होली पर किन राशियों को होगा लाभ किसे होगी हानि।