होली 2021
- फोटो : Prayagraj
पीले रंग के लिए हल्दी और बेसन का करें प्रयोग
पीला रंग देवगुरू बृहस्पति का रंग है, इसे बनाने के लिए हल्दी व बेसन का प्रयोग किया जा सकता है, इसमें जितनी मात्रा में हल्दी ली जाए उससे दोगुने मात्रा में बेसन मिलाया जाये आमतौर पर इसका उपयोग उबटन के लिए किया जाता है, पीला रंग बनाने में गेंदे, टेशू के फूलो का प्रयोग भी कर सकते हैं, इसके लिए इन फूलों को पानी में उबालकर रातभर छोड़ दें और सुबह इस रंग का इस्तेमाल होली खेलने में करें।