फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2023: इन राशियों के लिए शुभ है हनुमान जन्मोत्सव, बनेंगे सभी बिगड़े काम और खूब मिलेगी तरक्की

Thu, 06 Apr 2023 07:06 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Lucky Zodiac Signs on Hanuman Janmotsav 2023 - फोटो : iStock
Hanuman Janmotsav 2023: भगवान हनुमान का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस दिन देशभर में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। कलयुग में हनुमानजी एकमात्र जीवित देवता हैं, जो सशरीर इस पृथ्वी पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। यदि आपके जीवन में बहुत ही ज्यादा परेशानियां हैं या संकटों का सामना करना पड़ता है तो हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी तरह की समस्याओं का समाधान मिलता है। इसके अलावा हनुमानजी की पूजा-आराधना करने से ग्रह दोषों से छुटकारा भी मिलता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 04 अप्रैल को है। आपको बता दें कि अप्रैल माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल हनुमान जन्मोत्सव और अप्रैल का महीना बेहद खास रहेगा। इस पूरे माह कुछ राशियों पर हनुमानजी की विशेष कृपा रहेगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जिन पर अप्रैल में रामभक्त हनुमानजी अपनी कृपा बरसाएंगे...

Hanuman Jayanti 2023: इस साल कब है हनुमान जन्मोत्सव, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और बजरंगबली की पूजा विधि 
विज्ञापन

2 of 5
Lucky Zodiac Signs on Hanuman Janmotsav 2023 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राम भक्त हनुमान जी की कृपा से मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का पूरा महीना खास रहने वाला है। इस महीने आपकी राशि में तीन ग्रह रहेंगे। ऐसे में इन सभी से आपको लाभ मिलेगा। साथ ही इस माह अचानक धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Lucky Zodiac Signs on Hanuman Janmotsav 2023 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये माह खास रहने वाला है। भगवान हनुमान की कृपा से अप्रैल का महीना हर्षोल्लास में बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से जो काम अधूरे हैं वो पूरे होंगे। इस महीने आपको नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

4 of 5
Lucky Zodiac Signs on Hanuman Janmotsav 2023 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
इस महीने सिंह राशि वाले लोगों को संकटमोचन हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। साथ ही इस महीने कई ग्रह गोचर हो रहे हैं, जिनका लाभ आपको मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही प्रमोशन के भी योग हैं।

Mahavir Jayanti 2023: महावीर जयंती कल, जानें इस पर्व का महत्व और भगवान महावीर के विचार 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lucky Zodiac Signs on Hanuman Janmotsav 2023 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। वहीं अप्रैल में सभी ग्रहों की स्थिति वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। इस वजह से आपको धन लाभ होगा। शिक्षा मे सफलता मिलेगी और नौकरी में भी उन्नति होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें