फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दूर होगी धन से जुड़ी समस्या

Sat, 16 Apr 2022 06:22 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : iStock
Hanuman Janmotsav 2022 Ke Upay: हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को संकटमोचन राम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती का बहुत ही खास महत्व होता है। इस दिन हनुमान भक्त उपवास रखते हैं और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन पूरे भारत में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : iStock
इन उपायों से प्रसन्न होंगे संकटमोचन
किसी प्रकार के दुख से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति के लिए पीपल के 11 पत्तें लें और साफ पानी से धो लें। इसके बाद इन पत्तों पर चंदन से या कुमकुम से श्रीराम नाम लिखें और इन पत्तों की माला बनाकर हनुमनजी को चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे दुख के अलावा धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

3 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : iStock
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पान का विशेष बीड़ा बनवाकर बजरंगबली को अर्पित करें। साथ ही किसी भी हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी के समक्ष एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद आसन लगाकर वहीं पर हनुमान जी का ध्यान करें और बजरंग बाण का पाठ करें। इससे हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

4 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : iStock
मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में जाकर हनुमान जी का दर्शन करें और उनके सामने घी या तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होंगे और आपको जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : iStock
हनुमान जन्मोत्सव के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में काली उड़द के 11 दाने, सिंदूर चमेली का तेल, फूल, प्रसाद आदि चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय से कुंडली के दोष दूर होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : iStock
हनुमान जन्मोत्सव पर पारे से बनी हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा करें और ''ॐ रामदूताय नमः'' मन्त्र का जाप कम से कम 108 बार करें। इसके लिए रुद्राक्ष की माला का उपाय करें। कहा जाता है कि इस उपाय से सभी कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष उपाय - फोटो : istock
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी की कृपा पाने के लिए उन्हें गुलाब की माला अवश्य अर्पित करें। इसके अलावा उन्हें बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मान्यता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का ये सबसे आसान उपाय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें