Hanuman Janmotsav 2022: चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राम भक्त हनुमान की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन पूरे भारत में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान को संकट मोचक माना गया है। मान्यता है कि हनुमानजी का नाम लेते ही सारे संकट दूर हो जाते हैं और भक्त को किसी बात का भय नहीं सताता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन राशि के अनुसार बजरंगबली को भोग लगाने से सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और हनुमानजी की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए अगर राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। तो चलिए आज जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव के दिन बदरंग बली को लगाए जाने वाले के बारे में...