Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन इन देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।यदि कुंडली में बृहस्पति मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। सभी कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं अगर गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर काम में असफलता मिलती है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।
मान्यता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन गुड़ से किए गए कुछ उपाय सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन गुड़ के ये उपाय कैसे किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- फोटो : iStock
गुरुवार के दिन करें गुड़ के ये उपाय
गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद केले के पेड़ पर भीगी हुई चने की दाल और एक गुड़ की डली चढ़ाएं। ऐसा लगातार 5 गुरुवार तक करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गुड़ के ज्योतिष उपाय
- फोटो : iStock
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इस दिन उन्हें पीले फूल, चने की दाल के साथ गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
4 of 7
गुड़ के ज्योतिष उपाय
गुरुवार की शाम को एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठें और एक रुपए का सिक्का एक पीले कपड़े में बांधकर किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गुड़ के ज्योतिष उपाय
इस दिन बृहस्पति देव के साथ-साथ सूर्य और मंगल ग्रह को गुड़ का भोग लगाने से भी सकारात्मक प्रभाव मिलता है। इसके प्रभाव से गुरुवार के दिन यह काम करने से आपके काम में कोई बाधा नहीं आएगी और काम आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
गुड़ के ज्योतिष उपाय
अगर आपके करियर में कोई बाधा आ रही है या आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिला देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से काम में सफलता मिलती है।
हर गुरुवार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है। गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में गुड़ भरकर खिलाने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।