गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन को भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाता है। गुरु ग्रह वृद्धि, ज्ञान, धर्म एवं सुख-समृद्धि का कारक होता है। इसे वैवाहिक जीवन और भाग्य का कारक भी माना जाता है। कहा जाता है कि गुरुवार के दिन अगर बृहस्पति से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जातक को उसका बड़ा लाभ प्राप्त होता है। गुरु से जुड़ा यह उपाय आपकी किस्मत का सितारा चमका सकता है।