फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruvar Upay: गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Wed, 21 Sep 2022 10:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
GURUWAR UPAY: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, धार्मिक कर्म, संतान और वृद्धि के कारक माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवगुरु का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। साथ ही लोग इस दिन भगवान विष्णु जी की भी आराधना करते हैं। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा करते हैं, वे मांगलिक कार्यों की सफलता एवं शुभता के लिए जाने जाते हैं। गुरु ग्रह जब मजबूत होता है, तो कार्य में तरक्की, यश एवं कीर्ति में वृद्धि होती है। गुरुवार के दिन आप कुछ आसान उपायों को करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं और उन्नति भी कर सकते हैं। यह उपाय आपकी कुंडली में कमजोर गुरु ग्रह की स्थिति और मजबूत करता है। आइए जानते हैं गुरुवार के इन विशेष उपायों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का पूजन करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पूजन के दौरान यह ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
  • गुरुवार के दिन किसी को न ही कोई उधार दें और न ही किसी से उधर लें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी के हालात बन सकते हैं। 

4 of 6
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का प्रिय रंग पीला है, इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग का तिलक माथे पर लगाएं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय
  • यदि पति एवं पत्नी में वैवाहिक समस्याएं हैं, तो दोनों लोगों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और साथ में ही भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। आपके जीवन में सुख एवं सौभाग्य बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
  • जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है वे गुरुवार के दिन गुड़, चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान किसी ब्राह्मण को करें। गुरु ग्रह के प्रबल होते ही शादी का बात पक्की हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें