फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Shukra Yuti 2023: 12 साल बाद होली पर ग्रहों का होगा महासंयोग, इन राशि वालों को बड़ी कामयाबी!

Fri, 03 Mar 2023 04:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र और गुरु की मीन राशि में युति - फोटो : अमर उजाला
Guru Shukra Yuti 2023 in Meen: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानव जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का खासा प्रभाव पड़ता है। जब 2 या 2 से अधिक ग्रह की युति होती है तो उसका देश दुनिया पर प्रभाव देखने को मिलता है। 15 फरवरी को मीन राशि में शुक और गुरु ग्रह की युति हुई है। मीन राशि में ये युति 12 साल बाद हुई है। दोनों ग्रह के अपनी अपनी विशेषताएं हैं। जहां  गुरु ग्रह समृद्धि, उन्नति और शिक्षा के कारक हैं ,वहीं शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख साधनों के कारक माने जाते है। इसलिए इस युति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगों वाली होली के दिन भी मीन राशि में गुरु शुक्र की युति रहेगी। ऐसे कुछ विशेष राशियों पर कृपा बरसने की संभावना है। इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए होली पर बन रही गुरु शुक्र युति बेहद शुभ फल देगी।  
विज्ञापन

2 of 5
शुक्र और गुरु की मीन राशि में युति - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुक्र-गुरु की युति शुभ फल देगी। इस युति के कारण मेष राशि के जातकों को तगड़ा धन लाभ होगा। करियर में तरक्की के साथ कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आय में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है। अचानक पैसा मिलने की संभावना है।  
विज्ञापन

3 of 5
शुक्र और गुरु की मीन राशि में युति
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए शुक्र गुरु की युति बहुत लाभदायी साबित हो सकती है। इन राशि के जातकों के होलि से अच्छे दिन शुरू होने की संभावना है। इनकी आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा समाज में इनकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नई नौकरी के अवसर भी मिलने की संभावना है।  

4 of 5
शुक्र और गुरु की मीन राशि में युति
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का पर्व भाग्योदय लेकर आएगा। इन जातकों के जीवन में शुक्र-गुरु युति सुख और समृद्धि प्रदान कर सकती है। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना मिल सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुक्र और गुरु की मीन राशि में युति
कुंभ राशि 
कुंभ राशि पर गुरु शुक्र की युति आर्थिक लाभ लेकर आएगी। अचानक से कोई बड़ा धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश के लिए समय अनुकूल है।  व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र मेइन तरक्की के भी योग मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें