फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, तो जान लें ये जरूरी नियम

Sat, 02 Apr 2022 12:05 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2022: आज से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। 02 अप्रैल, दिन शनिवार से शुरू हो रहा मां आदिशक्ति की उपासना का ये पावन पर्व 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। ये पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं और उनकी उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्रि के शुभ मौके पर सबसे ज्यादा लोग कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं या फिर अपने नए घर में प्रवेश करते हैं। ऐसा माना जाता है नवरात्रि में गृह प्रवेश करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : iStock
सबसे पहले तो नए घर में प्रवेश करते समय कलश को साथ जरूर रखें और कलश में जल भर कर उसमें आम की 8 पत्तियां और नारियल रखें। साथ ही कलश और नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह भी बना होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : iStock
नवरात्रि पर गृह प्रवेश से पहले घर के मेनगेट पर अशोक या आम के पत्तों और गेंदे के फूल से बना तोरण जरूर लगाएं। इसके अलावा अबीर और रंगों की सहायता से मां लक्ष्मी के पदचिन्ह और रंगोली भी बनाएं।

4 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि पर नए घर में गृह प्रवेश करते समय कलश के साथ मांगलिक चीजें जैसे- नारियल, हल्दी, गुड़, चालव (अक्षत) को जरूर लें जाएं।
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : Chaitra Navratri
नए घर में प्रवेश करते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि पति-पत्नी को साथ में प्रवेश करना चाहिए। नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : istock
भगवान गणेश का ध्यान करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ घर के ईशान कोण में बने पूजा घर में मंगल कलश की स्थापना करना चाहिए। साथ ही भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्रीयंत्र की स्थापना पूजा घर में करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि में कर रहे हैं गृह प्रवेश तो जान लें ये नियम - फोटो : amar ujala
नवरात्रि में घर के हर कोने में गंगाजल, हल्दी और चावल का छिड़काव जरूर करें। इसके अलावा नवरात्रि में गृह प्रवेश करने पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और रामचरित मानस का पाठ करना शुभ होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें