Grah Gochar November 2022: नवंबर के महीने में कई ग्रहों गोचर हुआ है। इस महीने में एक ही राशि में तीन बड़े ग्रह गोचर करेंगे। यह योग शुभ परिणाम लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन में घटने वाली घटनाओं पर पड़ता है। जब भी कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है। उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 11 नवंबर को शुक्र ग्रह, 13 नवंबर को बुध ग्रह और 16 नवंबर को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इन तीन ग्रहों का एक ही राशि में गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा वहीं कुछ राशियों के लिए ये गोचर किस्मत की चाबी बनकर आएंगे। आइए जानते हैं कि ये ग्रह गोचर किन राशियों को धनलाभ दिला सकते हैं।