Grah Gochar: मार्च का महीना ज्योतिषीय नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान कई खगोलीय बदलाव हो रहे हैं, जो ज्योतिष की नजर से लोगों पर सीधा असर डालने वाले हैं। मार्च में हो रही ग्रह गोचर के अनुसार बुध ग्रह जो कि 6 मार्च को कुंभ राशि में परिवर्तन कर चुके हैं। पुनः बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के अधिपति सूर्य देव 15 मार्च को प्रातः 12: 31 मिनट पर कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मीन संक्रांति प्रारंभ हो जाएगी। मीन संक्रांति के दौरान नामकरण, विद्या आरंभ, कर्ण छेदन, अन्न प्राशन, उपनयन संस्कार, विवाह संस्कार, गृह प्रवेश तथा वास्तु पूजन आदि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। मार्च का तीसरा व आखिरी राशि परिवर्तन शुक्र देव का होगा। शुक्र 31 मार्च को प्रातः 08: 54 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इन सभी ग्रहों का प्रमुख रूप से पांच राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और उन्हें लाभ प्रदान करेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।