सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मई माह के गोचर विशेष सफलता दिलाएंगे। इस दौरान जॉब के कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। करियर के लिहाज से महीना शुभ लाभदायक रहेगा। धन मामले में भी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं उनको भी किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।