फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नववर्ष में इन राशि के जातकों के लिए शुरू हुआ शुभ समय, बन रहे अच्छे संयोग से चमकेगा भाग्य

Mon, 19 Mar 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
astrology
चैत्र नवरात्रों के साथ ही हिंदू नव वर्ष भी शुरू हो गया है। इस साल में ग्रहों के योग और संयोग से इन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है।

 
विज्ञापन

2 of 8
astrology - फोटो : amarujala

ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांत के अनुसार, नए साल में ग्रह भी अपनी स्थिति बदलते हैं। इसलिए सभी राशियों पर अच्छा-बुरा असर होता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
aries - फोटो : aries
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए धन और लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही उनके बिगड़े काम बनेंगे।

वृष राशि - इन राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। टैक्नीकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है।
 

4 of 8
कर्क राशि
मिथुन राशि- तन और मन स्वस्थ रहेगा। धन के देवता कुबेर देंगे बड़ा खजाना। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि - इन राशि वालों के लिए तीर्थयात्रा के योग बन रहे हैं। उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि को पाने के भी योग बन रह हैं। देवी लक्ष्मी धन की बरसात करेंगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि - इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबन्धी लाभ होगा। अगर कोई बीमारी परेशान कर रही है तो वह जल्द ही दूर हो सकती है। पैसों का भी लाभ होगा।

कन्या राशि- इन्हें धन लाभ हो सकता है। किसी उच्च अधिकारी से भी फायदा होगा। मनचाही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 8
तुला
तुला राशि - आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आशा से अधिक लाभजनक स्थिति रहेगी। इस राशि के जातक जो भी काम करेंगे उनके काम सफल होंगे।

वृश्चिक राशि - इस राशि के जातक नौकरी में काफी लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी।
विज्ञापन

7 of 8
मकर राशि
धनु राशि - इस राशि के छात्रों को शिक्षण और प्रतियोगिता में लाभ होगा। किसी उत्सव में खास दर्जा प्राप्त होगा।

मकर राशि - इस राशि वाले नए काम शुरू कर सकते हैं। इनके लिए शुभ सकेंत हैं। कोई भी काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि - इस राशि के के जातकों को परिवार से लाभ होगा। साथ ही शत्रु पक्ष पक्ष पर भी विजय प्राप्त होगी।

मीन राशि -  सरकारी काम बनेंगे। धन का लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका नया काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें