फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gomati Chakra Upay : गोमती चक्र के फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान,सभी समस्याओं का होता है इससे निदान

Sun, 05 Jun 2022 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। - फोटो : social media
शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ आध्यात्मिक शैल पत्थर एवं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है। यह पवित्र गोमती नदी में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। मान्यता है कि यह जिस घर में भी रहता है वहां सुख और समृद्धि बनी रहती है और उस घर में लक्ष्मीजी का वास रहता है। इतना ही नहीं यह लगभग सभी समस्याओं को दूर कर आपके जीवन में खुशियों के द्वार खोल देता है। आइए जानते हैं कि गोमती चक्र से जुड़े कुछ खास उपाय... 
विज्ञापन

2 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
वास्तु दोष दूर करे
गोमती चक्र का घर के वास्तुदोष निवारण में भी बहुत योगदान है।भवन निर्माण के समय इमारत के नीचे 11 गोमती चक्र मिटटी में दबा देने से घर में रहने वाले सभी सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर नेगेटिव एनर्जी से दूर रहता है। यदि घर पहले से बना हुआ है और दबाने की कोई जगह नहीं है तो 11 गोमती चक्र अपने पूजा स्थल में रखें।
विज्ञापन

3 of 6
घर लाएं गोमती चक्र - फोटो : istock
रोगी को होगा फायदा-
यदि आपके घर का कोई सदस्य इलाज करने के बाद भी ठीक नहीं होता है तो  21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र रोगी के सिर पर घुमाएं और उसे बीमार आदमी के पलंग में बांध दें, ऐसा करने से वह जल्दी स्वस्थ होगा।

4 of 6
Durva - फोटो : iStock
व्यवसाय में वृद्धि के लिए गोमती चक्र
व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने व्यवसाय के स्थान पर शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन आप हल्दी और केसर से 12 गोमती चक्रों पर तिलक लगाकर एक कपड़े में बांध कर रख दें। चाहें तो इस कपड़े को आप चौखट पर लटका भी सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार में जल्द ही वृद्धि होने लगेगी। इसी प्रकार गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन

5 of 6
Panchmukhi Diya - फोटो : iStock
बेहतर शिक्षा के लिए गोमती चक्र
विधार्थियों को शिक्षा में एकाग्रता न मिल रही हो, तो गोमती चक्र को सात बार अपने सिर पर फिराकर खुद ही अपने पीछें दक्षिण दिशा की ओर फेंक देना चाहिए। यह प्रयोग एकांत स्थान पर करना चाहिए तथा प्रयोग के बाद किसी से इनका जिक्र नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी या रुकावट आ रही है, तो सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पण करके 11 गोमती चक्र अर्पित करें। फिर इनको लेकर बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में लाल वस्त्र में बांधकर रख दें,लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोमती चक्र
सुखी दांपत्य जीवन के लिए 
अगर पति-पत्नी के मध्य क्लेश बढ़ता जा रहा है, तो लाल रंग के कपड़े में मुट्ठी भर पीली सरसों के दाने और गोमती चक्र रखें। गोमती चक्र पर पति-पत्नी का नाम लिखा होना चाहिए। अब इस कपड़े को बांधकर सदैव अपने कमरे में किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां से वह हमेशा नजर आता रहे। इससे रिश्ते पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है,और आपसी प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें