मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई प्राप्त करना चाहता है,ताकि उसके घर में समृद्धि और वैभव बना रहे। लोग इसके लिए दिन-रात मेहनत में जुटे रहते हैं। कभी-कभी देखने में आता है कि कुछ लोग दिन-रात मेहनत करते हैं फिर भी उनके घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य बना रहता है। इसका कारण होता है व्यक्ति के अंदर की कुछ गलत कार्य। जी हां शास्त्रों के अनुसार कुछ कार्य या आचरण के कारण मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं, जिन घरों के लोग ये कार्य करते हैं उनके घर में दुर्भाग्य और दरिद्रता का वास होने लगता है, इसलिए तुरंत इनका त्याग कर देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे कार्य जिनके कारण मां लक्ष्मी हो जाती हैं रूष्ट...