फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में ग्रहों को शक्तिशाली बनाते हैं रत्न, जानें इन्हें धारण करने के नियम

Thu, 20 Feb 2020 02:00 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
राशि रत्न - फोटो : social media
ज्योतिष शास्त्र में रत्नों (Gemstones) को बड़ा ही महत्व दिया गया है। इन रत्नों को ग्रहों की शांति के लिए और उन्हें शक्तिशाली बनाने के लिए धारण करते हैं। ग्रह से संबंधित रत्न धारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन इन रत्नों को धारण करने के नियम होते हैं। अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो फिर रत्नों के दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं। इसलिए रत्न को धारण करने से पहले अपनी कुंडली का अध्ययन किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य से जरूर करवाएं और उनकी सलाह पर ही पहनें। आइए जानते हैं ग्रहों के लिए रत्न और उन्हें धारण करने की विधि। 
विज्ञापन

2 of 9
माणिक्य
सूर्य की महादशा चलने पर
अगर की व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की महादशा चल रही होती है उन्हें रविवार के दिन रिंग फिंगर में माणिक्य रत्न को धारण करना चाहिए। रत्न पहनने के लिए सूर्योदय का समय सबसे सही समय रहता है।
विज्ञापन

3 of 9
मोती - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा की महादशा चलने पर
अगर कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही हो तो ऐसे व्यक्तियों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है। मोती धारण करने का सबसे शुभ समय सोमवार का दिन होता है। सोमवार की शाम अनामिका या कनष्ठिका उंगली में मोती पहन सकते हैं।

4 of 9
मंगल
मंगल की महादशा चलने पर
कुंडली में मंगल की महादशा चलने पर व्यक्ति को मूंगा पहनना चाहिए। मूंगा पहनने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना गया है। मंगल के दिन शाम 5 के बाद इसे रिंग फिंगर में पहनना उत्तम है।
विज्ञापन

5 of 9
पन्ना के गहने - फोटो : pixabay
बुध की महादशा चलने पर
ज्योतिषाचार्य कुंडली में बुध की महादशा होने पर व्यक्ति को पन्ना पहनने की सलाह देते हैं। बुधवार का दिन पन्ना धारण करने का विशेष महत्व है। दोपहर के वक्त आप अपनी कनिष्ठिका में पन्ना पहन सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
केतु रत्न लहसुनिया - फोटो : social media
बृहस्पति की महादशा चलने पर
बृहस्पति की महादशा चलने पर पुखराज पहना जाता है। गुरुवार के दिन सुबह 10-12 बजे के बीच तर्जनी अंगुली में पुखराज पहनना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
हीरा - फोटो : Social media
शुक्र की महादशा चलने पर
शुक्र की महादशा चलने पर हीरा पहनना चाहिए। इसे मध्यमा या मिडल फिंगर में धारण करें।

8 of 9
नीलम रत्न को पहनने के नियम
शनि की महादशा चलने पर
जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि की महादशा चल रही होती है उन्हें नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। शाम के समय में मध्यमा अंगुली में इसे धारण करना चाहिए। शनिवार का दिन उत्तम रहता है।
विज्ञापन

9 of 9
राहु और केतु
राहु-केतु की महादशा चलने पर
जिन जातकों की कुंडली में राहु-केतु की महादशा का असर होता है उनके के लिए शनिवार के दिन अपनी मध्यमा अंगुली में गोमेद धारण करना उत्तम माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें