फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

Wed, 23 Mar 2022 10:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
हर कोई एक सुखी जीवन की कामना करता है। हर इंसान की कामना होती है कि उसका और उसके परिवार का जीवन खुशियों से भरा रहे। कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी कड़ी मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों का भाग्य साथ नहीं देता और उन्हें हमेशा असफलता और निराशा ही हाथ लगती है। अगर आपको भी लगातार निराशा हाथ लग रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। शास्त्रों और पुराणों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। गरुड़ पुराण में भी जीवन को सफल बनाने के लिए कई मंत्रों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीजों की उपासना का जिक्र किया गया है, जिसे करने से जीवन में सबकुछ प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
भगवान विष्णु 
गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि कोई जातक अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु की भक्ति के साथ करता है, तो उसे अपने काम में सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में रोजाना भगवान विष्णु की पूजा और उपासना करनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी दुःखों को खत्म करके उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
एकादशी व्रत 
गरुड़ पुराण के अलावा कई धार्मिक ग्रंथों में एकादशी व्रत को श्रेष्ठ बताया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी निष्ठा के साथ एकादशी का व्रत करता है, उसे हमेशा उसका शुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए जीवन में खुशहाली के लिए हर किसी को एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए।  

4 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
गंगा नदी
गंगा नदी को सभी नदियों में श्रेष्ठ माना गया है। गरुड़ पुराण में भी गंगा के जल को सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला बताया गया है। ऐसे में नियमित गंगा माता की पूजा करनी चाहिए। साथ ही किसी देवी या देवता को जल देते समय पानी में थोड़ा सा गंगा जल जरूर मिलाना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
तुलसी 
तुलसी के पौधे का संबंध सीधे भगवान विष्णु से है। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक, तुलसी की नियमित पूजा करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा तुसली के नीचे दीया जलाने का भी खास महत्व है। 
विज्ञापन

6 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
गाय
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति गाय को देवतुल्य मानकर उसकी पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी परेशानियों का अंत हो जाता है और पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सफलता पाने के लिए नियमित करें इन 6 चीजों की पूजा - फोटो : iStock
पंडित या ज्ञानी पुरुष
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि ज्ञानी पुरुष या पंडित का हमेशा सम्मान करना चाहिए। जो लोग ज्ञानवान लोगों का सम्मान करते हैं, वे जीवन में हमेशा सफल रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें