फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें गंगाजल के ये अचूक उपाय, जीवन की तमाम परेशानियां होंगी दूर

Thu, 27 Apr 2023 07:07 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें गंगाजल के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
Gangajal Ke Upay: 27 अप्रैल 2023 को गंगा सप्तमी मनाई जा रही है। ये पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है। मां गंगा को बेहद पवित्र और मोक्षदायिनी माना जाता है। कहा जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व माना गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी अनुष्ठानों में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि जिस स्थान पर गंगाजल रखा हो वहां सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं ज्योतिष में गंगाजल के कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हे करने से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं गंगाजल के उपायों के बारे में...

Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम
विज्ञापन

2 of 5
Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें गंगाजल के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
यदि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ गई है और हमेशा क्लेश का वातावरण बना रहता है तो गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सकारात्मकता आती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें गंगाजल के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
यदि कड़ी मेहनत के बाद भी किसी काम में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके लिए गंगा सप्तमी के दिन एक पीतल की बोतल या फिर लोटे में गंगाजल भरकर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ने लगती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

4 of 5
Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें गंगाजल के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होने के कारण भी जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में गंगा सप्तमी के अलावा हर सोमवार को शिव जी की पूजा करें और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके अलावा शनिवार को पानी में गंगाजल मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करें। इससे आपको ग्रह दोष के कारण होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

Ganga Saptami 2023: 26 या 27 अप्रैल, गंगा सप्तमी कब? जानें सही तिथि और पूजा विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें गंगाजल के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
यदि रात्रि में सोते समय अचानक से आपकी नींद खुल जाती है या फिर बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले बिस्तर पर थोड़ा सा गंगाजल छिड़क लें। मान्यता है कि इससे आपको अच्छी नींद आएगी और बुरे स्वप्न से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें